Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जुगसलाई शिव मंदिर में महासर माता का 44वां मासिक कीर्तन आयोजित

जुगसलाई श्री शिव मंदिर में शहर की धार्मिक संस्था श्री महासर माता परिवार जमशेदपुर (कोल्हान) द्धारा कुलदेवी महासर माता का 44वां मासिक कीर्तन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। यजमान निधि-राकेश अग्रवाल (चांडिल) ने पूजा की और पंडित रामजी पारिक ने पूजा करायी। स्थानीय भजन गायक महावीर अग्रवाल, जुगल शर्मा, सोमी चौधरी, सक्षम पलसानिया और अयुष्मान चौधरी द्धारा भजनों के माध्यम से कुलदेवी महासर माता का गुणगान किया गया

जुगसलाई शिव मंदिर में महासर माता का 44वां मासिक कीर्तन आयोजित

जमशेदपुर- जुगसलाई श्री शिव मंदिर में शहर की धार्मिक संस्था श्री महासर माता परिवार जमशेदपुर (कोल्हान) द्धारा कुलदेवी महासर माता का 44वां मासिक कीर्तन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। यजमान निधि-राकेश अग्रवाल (चांडिल) ने पूजा की और पंडित रामजी पारिक ने पूजा करायी। स्थानीय भजन गायक महावीर अग्रवाल, जुगल शर्मा, सोमी चौधरी, सक्षम पलसानिया और अयुष्मान चौधरी द्धारा भजनों के माध्यम से कुलदेवी महासर माता का गुणगान किया गया। श्री गणेश वंदना से भजनों का शुभारंभ हुआ। भजन गायकों द्धारा भजनो की प्रस्तुति से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। यह धार्मिक कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ। जिसमें भक्तों ने कुलदेवी के श्रीचरणों में अपनी हाजरी लगाकर कुलदेवी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसे सफल बनाने में प्रमुख रूप से संगीता मित्तल, मंजू भालोटिया, संगीता भालोटिया, सुमन भालोटिया, राजेश पसारी, टोनी भालोटिया, प्रदीप मित्तल, गणेश मित्तल, श्रवण भालोटिया, दिलीप अग्रवाल, संजय भालोटिया, गणेश भालोटिया, अमित खेरिया, मुरारी भालोटिया आदि का योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!