Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जरूरतमंदों को रक्त आपूर्ति हेतु केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हर जिला में रक्तदान प्रोत्साहन समिति बनेगी

जरूरतमंदों को रक्त आपूर्ति हेतु केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हर जिला में रक्तदान प्रोत्साहन समिति बनेगी

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी राष्ट्रीय शाखा के साथ केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा पूरे देश में जरूरतमंदों को सुरक्षित रक्त की समुचित आपूर्ति हेतु राष्ट्रीय स्तर पर सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रमुख अधिकारियों औषधि नियंत्रकों (ड्रग कन्ट्रोलर), ब्लड बैंक प्रणाली से जुड़े राज्य अधिकारियों एवं रेड क्रॉस सोसाईटी के सभी राज्यशाखा के अधिकारियों से ऑनलाईन बैठक के माध्यम से रक्तदान एवं रक्त वितरण की पूरी प्रक्रिया की समीक्षा की गयी। पूरे देश में रक्त अधिकोष (ब्लड बैंक व ब्लड सेन्टर) के कामकाज को पारदर्शी बनाने व उन्हें एक पोर्टल पर लाने हेतु प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि इ-रक्तकोष पोर्टल से देश के सभी ब्लड बैंक जुड़ें, वर्तमान में 5532 ब्लड सेन्टर में 4556 रजिस्टर्ड ब्लड बैंक है तथा 976 अभी भी रजिस्टर नहीं है। सम्बन्धित राज्यों को इस सम्बन्ध में सूचित करते हुए वहां से जुड़े औषधि नियंत्रक, राज्य के चिकित्सा सेवा विभाग को इस सम्बन्ध में तत्पर होने का आदेश दिया गया है। प्रति जिला में कम से कम एक कार्यरत ब्लड बैंक की उपलब्धता पर भी केन्द्रीय टीम ने जोर दिया साथ ही बैठक में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि मानवीय सेवा कार्य का संस्थान है ब्लड बैंक इसलिए उनके सामने आने वाली समस्याओं के प्रभावी और निराकरण से जुड़े कार्यों को सकारात्मक उर्जा के साथ करें। बैठक में रेड क्रॉस सोसाईटी झारखंड की ओर से चेयरमैन बिजय कुमार सिंह ने भाग लेकर महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किये तथा रक्तदान को प्रोत्साहन देने हेतु कमजोर संस्थानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने की पहल के लिए आग्रह किया। आज की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि प्रत्येक जिला में रक्तदान प्रोत्साहन समिति का गठन किया जायेगा, जिसमें जिलाधिकारी, सिविल सर्जन, रेड क्रॉस सोसाईटी के जिला सचिव के देखरेख में जिम्मेवारी दी जायेगी। देश में वर्तमान समय में लगभग 1 करोड़ रक्तदाताओं का डाटा दर्ज है, जिसे 20 करोड़ करने का साथ ही रक्तदाताओं के बायोमैट्रक डाटा पहचान एवं ब्लड कम्पोनेन्ट सेपरेशन के साथ पूरे देश में रक्त की आवश्यकता को शत-प्रतिशत स्वैच्छिक रक्तदान से पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। रेड क्रॉस सोसाईटी, राष्ट्रीय शाखा से ज्वाइंट सेक्रेटरी डॉ. वनश्री सिंह ने रेड क्रॉस सोसाईटी के राज्यशाखाओं को राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व प्रदान किया। अगले महीने बैठक की घोषणा करते हुए आज के बैठक में आये समस्याओं के समाधान के साथ सभी को धन्यवाद देते हुए बैठक समाप्ति हुई।

उद्योगपति दम्पति स्मिता-राज पारिख के संयोजन में 25-27 अप्रैल तक नेत्र शिविर

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से रेड क्रॉस का 816वां नेत्र शिविर 25 से 27 अप्रैल तक जाने माने समाजसेवी एवं उद्योगपति दम्पति स्मिता – राज पारिख के संयोजन में रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी सहभागिता में किया जायेगा। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में 25 अप्रैल को नेत्र रोगियों के आंखों की जांच की जायेगी तथा मोतियाबिन्द ग्रस्त नेत्र रोगियों का चयन ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के लिए किया जायेगा, जो 26 अप्रैल रविवार को नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया जायेगा। 27 अप्रैल सोमवार को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच के पश्चात दवा चश्मा व आंखों की देखभाल सम्बन्धी जानकारी प्रदान कर विदा किया जायेगा। मानद सचिव श्री सिंह ने बताया कि इस सत्र में रेड क्रॉस सोसाईटी का यह अंतिम नेत्र शिविर है, इसके पश्चात 11 जुलाई गर्मी के बाद से 39 साप्ताहिक नेत्र शिविर का दूसरा सत्र आयोजित किया जायेगा।

एसिया भवन में 29 अप्रैल को एसएसएस मेहता इंडस्ट्रीज लि. द्वारा स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के साथ एसएसएस मेहता इंडस्ट्रीज लि. द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 29 अप्रैल को एसिया भवन, आदित्यपुर में किया जायेगा। शिविर में कम्पनी में कार्यरत कर्मियों सहित जरूरतमंद लोगों का स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य जांच के पश्चात जरूरत के अनुसार उन्हें निशुल्क दवा वितरित किया जायेगा।

30 अप्रैल को जादूगोड़ा में यूसीआईएल का स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के साथ भारत सरकार के उपक्रम यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 30 अप्रैल को जादूगोड़ा में किया जायेगा

28 अप्रैल को राजेन्द्र विद्यालय में रक्तदान शिविर

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा रक्त जागरूकता के लिए नियमित रूप से चलाये जा रहे कार्यक्रमों की कड़ी में जहां नियमित रक्तदान शिविर का आयोजन हो रहा है, वहीं रक्त के कम्पोनेन्ट की आपूर्ति भी जरूरतमंदों को जागरुक रक्तदाताओं के रक्तदान से हो रहा है इस कड़ी में टाटा स्टील कर्मी पुष्कर कुमार ने अपना 14वां एसडीपी डोनेशन किया तथा नियमित 40 रक्तदान के साथ उन्होने 54 रक्तदान पूरा किया। इसी क्रम में निशांत कुमार ने 12वां एसडीपी डोनेशन किया, पूर्व के एक नियमित रक्तदान के साथ उन्होने 13 रक्तदान पूरा किया। टाटा स्टील सुरक्षा विभाग से जुड़े अजय कुमार ने 24वां एसडीपी दान किया तथा अपने नियमित रक्तदान से उन्होने अपना 51वां रक्तदान पूरा किया। रेड क्रॉस के एसडीपी व कम्पोनेन्ट डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह ने 58वां एसडीपी डोनेशन किया तथा नियमित 37 रक्तदान के साथ उन्होने अपना 95वां रक्तदान पूरा किया। इन एसडीपी डोनेशन के माध्यम से जरूरतमंदों के जीवन बचाने में रक्तदाताओं ने महति भूमिका निभायी तथा कड़ी का कार्य एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह ने किया। गर्मी में रक्त की बढ़ती जरूरत के देखते हुए 28 अप्रैल को शहर की 100 वर्ष पुरानी संस्था जो अपना शतकीय पारी इस वर्ष मना रही है, बिहार एसोसियेशन द्वारा अपने स्कूल प्रांगण राजेन्द्र विद्यालय, साकची में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। रक्तदान शिविर में युवाओं सहित अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं से रक्तदान का आग्रह किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!