Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जिला कांग्रेस में सिख पदाधिकारी बनाए जाने पर सीजीपीसी द्वारा सम्मानित किए गए

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सिख प्रतिनिधियों को नई जिम्मेदारियां देने पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के द्वारा उनके दफ्तर में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन ,सरदार शैलेंद्र सिंह , गुरमीत सिंह सोहल वरीय उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह खुशीपुर सुखविंदर सिंह राजू महासचिव अमरजीत सिंह एवं गुरचरण सिंह बिल्ला एवं एवं टीम के अन्य सदस्यों के द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी में शामिल किए गए सभी सिख प्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जमशेदपुर के भारतीय जनता पार्टी के सिख प्रतिनिधियों को बुलाकर सम्मानित किया

जिला कांग्रेस में सिख पदाधिकारी बनाए जाने पर सीजीपीसी द्वारा सम्मानित किए गए

जमशेदपुर – जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सिख प्रतिनिधियों को नई जिम्मेदारियां देने पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के द्वारा उनके दफ्तर में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन ,सरदार शैलेंद्र सिंह , गुरमीत सिंह सोहल वरीय उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह खुशीपुर सुखविंदर सिंह राजू महासचिव अमरजीत सिंह एवं गुरचरण सिंह बिल्ला एवं एवं टीम के अन्य सदस्यों के द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी में शामिल किए गए सभी सिख प्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जमशेदपुर के भारतीय जनता पार्टी के सिख प्रतिनिधियों को बुलाकर सम्मानित किया इस अवसर पर भगवान सिंह ने कहा कि हम विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा सिख प्रतिनिधियों पर विश्वास कर उन्हें जिम्मेदारी देने पर सभी को बधाई देते हैं एवं जितने भी प्रतिनिधि नए बनाए गए हैं उन सभी के साथ सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है जरूरत पड़ने पर हम सभी एक दूसरे की मदद करेगें जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि हमारे जिले के सिख समाज के सम्मानित सदस्यों ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी में सक्रिय रूप से काम करने का निर्णय लिया है।
सिख समाज अपने साहस, सेवा भावना, त्याग एवं देशभक्ति के लिए सदैव जाना जाता रहा है। सिखों का कांग्रेस परिवार से जुड़ना न केवल संगठन को मजबूती प्रदान करेगा, बल्कि समाज में भाईचारे, समानता और सहयोग की भावना को भी और सुदृढ़ करेगा।
जिला कांग्रेस कमेटी में जसवंत सिंह जस्सी, ( उपाध्यक्ष ) मनजीत आनंद ( उपाध्यक्ष ) परविंदर सिंह सोहल ( महामंत्री )गुरदीप सिंह काके (महामंत्री) सुखदेव सिंह मल्ली (महामंत्री) रंजीत सिंह (सचिव) बलदेव सिंह (सचिव )राजेंद्र सिंह( सचिव) गुरशरण सिंह (सचिव )राजवीर सिंह ( सचिव )और गुरदीप सिंह सोहल को कोषाध्यक्ष , बलजीत सिंह बेदी प्रभारी (पूर्वी सिंहभूम) जिला कांग्रेस कमेटी के वर्तमान अध्यक्ष श्री परविंदर सिंह को सम्मानित किया सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि हमर इस महत्वपूर्ण अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि सिख समाज की भागीदारी से संगठन और अधिक सशक्त, जागरूक एवं जनसेवा के प्रति समर्पित रहेगा हम सभी मिलकर राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!