Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी में भारतीय वायु सेना (अग्निवीर वायु) भर्ती जागरूकता कार्यक्रम से युवाओं में दिखा उत्साह

दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी में भारतीय वायु सेना के अग्निवीर वायु भर्ती के संबंध में जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को वायु सेना में करियर के अवसरों के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें भर्ती प्रक्रिया की समुचित जानकारी प्रदान करना था। 10 एयरमेन सिलेक्शन टीम के जूनियर वारंट ऑफिसर अजय शर्मा एवं श्री मनदीप ने उपस्थित विद्यार्थियों को अग्निवीर वायु योजना, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, शारीरिक एवं शैक्षणिक आवश्यकताओं सहित वायु सेना में उपलब्ध संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी

दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी में भारतीय वायु सेना (अग्निवीर वायु) भर्ती जागरूकता कार्यक्रम से युवाओं में दिखा उत्साह

जमशेदपुर- दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी में भारतीय वायु सेना के अग्निवीर वायु भर्ती के संबंध में जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को वायु सेना में करियर के अवसरों के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें भर्ती प्रक्रिया की समुचित जानकारी प्रदान करना था। 10 एयरमेन सिलेक्शन टीम के जूनियर वारंट ऑफिसर अजय शर्मा एवं श्री मनदीप ने उपस्थित विद्यार्थियों को अग्निवीर वायु योजना, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, शारीरिक एवं शैक्षणिक आवश्यकताओं सहित वायु सेना में उपलब्ध संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, फिटनेस एवं समर्पण के महत्व पर भी बल दिया। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग एवं शैक्षणिक पृष्ठभूमि के लगभग 100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


संवादात्मक सत्र के दौरान विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों का संतोषजनक एवं सरल भाषा में उत्तर दिया गया, जिससे विद्यार्थियों के मन में उत्पन्न शंकाओं का समाधान हुआ और आत्मविश्वास में वृद्धि हुई।उपस्थित युवाओं ने कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरणादायक एवं उपयोगी बताते हुए भारतीय वायु सेना में शामिल होकर देश सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!