Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

बंगला नववर्ष पर सेवाव्रती नील संघ क्लब में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

कदमा की सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था सेवाव्रती नील संघ क्लब और फिट एंड जॉय की ओर से बंगला नववर्ष के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी इंद्रजीत घोष,सामाजिक और सांस्कृतिक कर्मी पूरबी घोष तथा आदित्यपुर नगर निगम की ब्रांड एम्बेसडर तनुश्री बोस बतौर अतिथि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ ‘एसो हे बोईशाख एसो एसो..’ गीत से हुआ

बंगला नववर्ष पर सेवाव्रती नील संघ क्लब में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

जमशेदपुर- कदमा की सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था सेवाव्रती नील संघ क्लब और फिट एंड जॉय की ओर से बंगला नववर्ष के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी इंद्रजीत घोष,सामाजिक और सांस्कृतिक कर्मी पूरबी घोष तथा आदित्यपुर नगर निगम की ब्रांड एम्बेसडर तनुश्री बोस बतौर अतिथि उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ ‘एसो हे बोईशाख एसो एसो..’ गीत से हुआ जिसने सभी को बंगाली नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष अमित माइति ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इसके बाद कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। निशित गिरी ने ‘आमार एई कांठो भोरे..’, संध्या बांगो ने ‘तुमि साजिये दाओ…’, बिजोय बनर्जी ने ‘आकाश केनो डाके मोन छूटे चॉय…’, जॉय व बिजोय ने ‘एई सुंदर स्वर्णाली संध्याय…’, चंद्राणी सिन्हा ने ‘घूम घूम चाँद जिकी मिकी…’ तथा श्वेता मंडल ने ‘निझूमो सोंधय पांतो पाखिरा…’ गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया

कार्यक्रम में रमा दंडपात, नमिता महतो ने नृत्य प्रस्तुत किए कार्यक्रम में जयजित मल्लिक, सुदीप चौधरी, अमित माइति, निसित गिरी, अंजन सरकार, प्रसेनजित दास टीटू, दीपक जगन, विजय बनर्जी, स्वपन चौधरी, अशोक मजूमदार, सुबीर कुंडू और विश्वजीत कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विजय बनर्जी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रसेनजीत दास टीटू ने किया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!