Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

टाटा स्टील और जमशेदपुर के संस्थापक जमशेदजी नौसेरवान जी टाटा की 187 वीं जयंती 3 मार्च को उत्साह के साथ मनाई जाएगी

इस वर्ष संस्थापक दिवस का मुख्य थीम "वन विजन, वन टाटा स्टील" है। शहर को रोशनी से जगमगाने के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रम होंगे। जुबली पार्क में भव्य लाइटिंग, लेजर शो और विशेष रंगोली कार्यक्रम होंगे

जमशेदपुर-  टाटा स्टील और जमशेदपुर के संस्थापक जमशेदजी नौसेरवान जी टाटा की 187 वीं जयंती 3 मार्च को उत्साह के साथ मनाई जाएगी।

इस वर्ष संस्थापक दिवस का मुख्य थीम “वन विजन, वन टाटा स्टील” है। शहर को रोशनी से जगमगाने के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रम होंगे। जुबली पार्क में भव्य लाइटिंग, लेजर शो और विशेष रंगोली कार्यक्रम होंगें

टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट डी बी सुंदर रामम ने बताया कि टाटा स्टील का कारोबार दुनिया के 100 देश में है। इन सभी देशों में समारोह मनाया जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस बार के उत्सव में कई प्रमुख टाटा ग्रुप लीडर शामिल होने वाले हैं। जिसमें टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष नोएल टाटा एवं टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखर प्रमुख है।

एन चंद्रशेखर 2 मार्च को जुबली पार्क में लाइटिंग का   उदघाटन करेंगे। पार्क को 3 मार्च से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस विद्युत सज्जा को देखने के लिए प्रतिदिन एक लाख लोग आते हैं। शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक जुबली पार्क पैदल घूम कर देखा जा सकता है। रात 10:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक वाहनों के जरिए शहरवासी जुबली पार्क के अंदर के नजारे का आनंद ले सकते हैं। यह लाइटिंग 6 मार्च तक रहेगी। 4 मार्च को होली होने के कारण जुबली पार्क में आम लोगों का प्रवेश नहीं होगा।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा पार्किंग की भी पूरी व्यवस्था की गई है। एक ही जगह भीड़ इकट्ठा ना हो, इसके लिए पूरे शहर में इस प्रकार की विद्युत सज्जा की गई है।
संवाददाता सम्मेलन में टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक अतुल कुमार भटनागर एवं सीनियर जीएम आर के सिंह भी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!