Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

अमृत भारत कोचों की अगली पीढ़ी के लिए आंतरिक उन्नयन / सुधार नमूना कोच तैयार

रेल मंत्री ने नई दिल्ली स्टेशन पर अगली पीढ़ी के अमृत भारत कोचों के प्रस्तावित आंतरिक डिज़ाइन और रंग योजनाओं के साथ विकसित नमूना कोचों का निरीक्षण किया। इन नमूना कोचों को यात्रियों की सुविधा, सौंदर्य और समग्र यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सोच-समझकर डिज़ाइन किया गया है

अमृत भारत कोचों की अगली पीढ़ी के लिए आंतरिक उन्नयन / सुधार नमूना कोच तैयार

नई दिल्ली- रेल मंत्री ने नई दिल्ली स्टेशन पर अगली पीढ़ी के अमृत भारत कोचों के प्रस्तावित आंतरिक डिज़ाइन और रंग योजनाओं के साथ विकसित नमूना कोचों का निरीक्षण किया। इन नमूना कोचों को यात्रियों की सुविधा, सौंदर्य और समग्र यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सोच-समझकर डिज़ाइन किया गया है।

इन कोचों को विशिष्ट आंतरिक रंग थीम के साथ सुसज्जित किया गया है, जिसमें पीवीसी फ़्लोरिंग, सीट और बर्थ की रेक्सीन, स्नैक टेबल, परदे और शौचालय क्षेत्रों जैसे प्रमुख हिस्सों में समन्वित रंगों का उपयोग किया गया है। इन कोचों में उपयोग की गई सभी सामग्री HL3 अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुरूप हैं, जिससे उच्च स्तर की यात्री सुरक्षा के साथ बेहतर दृश्य आकर्षण भी सुनिश्चित होता है।
रंग योजना आधुनिक, आकर्षक और एकरूप सौंदर्य प्रदान करती है, साथ ही टिकाऊपन और रखरखाव में आसानी भी बनाए रखती है।
यह पहल भारतीय रेल के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य रोलिंग स्टॉक का आधुनिकीकरण करना, ऑनबोर्ड वातावरण को बेहतर बनाना और सभी वर्गों के यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और विश्वस्तरीय यात्रा अनुभव प्रदान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!