Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

मानगो में एनडीए की विराट विशाल बाइक रैली, जनसमर्थन से गूंजा शहर – एनडीए की लहर स्पष्ट

मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर आज एनडीए की ओर से एक विराट एवं विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली डिमना ट्रांसपोर्ट नगर से प्रारंभ होकर मानगो चौक, न्यू पुरुलिया रोड, पारडीह चौक, नेशनल हाईवे होते हुए डिमना चौक से पुनः ट्रांसपोर्ट नगर में आकर संपन्न हुई

मानगो में एनडीए की विराट विशाल बाइक रैली, जनसमर्थन से गूंजा शहर – एनडीए की लहर स्पष्ट

जमशेदपुर- मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर आज एनडीए की ओर से एक विराट एवं विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली डिमना ट्रांसपोर्ट नगर से प्रारंभ होकर मानगो चौक, न्यू पुरुलिया रोड, पारडीह चौक, नेशनल हाईवे होते हुए डिमना चौक से पुनः ट्रांसपोर्ट नगर में आकर संपन्न हुई।

इस भव्य बाइक रैली में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। रैली के दौरान पूरे मार्ग में उमंग, जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया, जिससे यह साफ झलकता रहा कि मानगो में एनडीए की मजबूत लहर चल रही है।

रैली के दौरान एनडीए नेताओं ने फरवरी को होने वाले मतदान में क्रमांक 10 – कैमरा छाप पर वोट देकर एनडीए प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मानगो के सर्वांगीण विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और पारदर्शी नगर निगम प्रशासन के लिए एनडीए प्रतिबद्ध है।

पूरे आयोजन में जनता का उत्साह और भारी जनसमर्थन यह संकेत देता है कि मानगो नगर निगम चुनाव में एनडीए को व्यापक समर्थन मिल रहा है और परिणाम एनडीए के पक्ष में जाने की प्रबल संभावना है।

रैली में प्रमुख रूप से संध्या सिंह (एनडीए प्रत्याशी, मेयर), संजीव सिन्हा (भाजपा जिला अध्यक्ष), सुबोध श्रीवास्तव (जदयू जिला अध्यक्ष) सहित अशुतोष राय, नीरज सिंह, किशन महाराज, अजय कुमार, पप्पू सिंह, राजीव सिंह, काली शर्मा एवं एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!