Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

आईजेयू ने आंध्र प्रदेश में पत्रकार की क्रूर हत्या की निंदा की

इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन (IJU) ने आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के वेंकटगिरि कोटा में आंध्रा ज्योति अखबार के रिपोर्टर जगन मोहन रेड्डी की क्रूर हत्या की कड़ी निंदा की है आईजेयू के अध्यक्ष बलविंदर सिंह जम्मू और महासचिव डी. सोमा सुंदर ने जारी बयान में कहा कि यह भयावह घटना 28 अप्रैल की सुबह हुई, जब पीड़ित अपनी सुबह की सैर पर निकले थे।अपराधियों ने जगन मोहन रेड्डी पर चाकुओं से हमला कर दिया

आईजेयू ने आंध्र प्रदेश में पत्रकार की क्रूर हत्या की निंदा की

अमरावती/चंडीगढ़- इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन (IJU) ने आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के वेंकटगिरि कोटा में आंध्रा ज्योति अखबार के रिपोर्टर जगन मोहन रेड्डी की क्रूर हत्या की कड़ी निंदा की है आईजेयू के अध्यक्ष बलविंदर सिंह जम्मू और महासचिव डी. सोमा सुंदर ने जारी बयान में कहा कि यह भयावह घटना 28 अप्रैल की सुबह हुई, जब पीड़ित अपनी सुबह की सैर पर निकले थे।अपराधियों ने जगन मोहन रेड्डी पर चाकुओं से हमला कर दिया, जिसमें वे मौके पर ही घायल होकर मृत्यु को प्राप्त हो गए।बयान में यह भी कहा गया कि जगन मोहन रेड्डी ने हाल ही में चित्तूर जिले में चल रहे चंदन तस्कर गिरोह (सैंडलवुड माफिया) से संबंधित रिपोर्ट्स प्रकाशित की थीं।इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन ने इस हत्या पर गंभीर चिंता व्यक्त की है और घटना की गहन जांच तथा अपराधियों और इसके पीछे मास्टरमाइंड करने वालों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है आईजेयू ने आंध्र प्रदेश सरकार से अपील की है कि वह पत्रकारों की सुरक्षा के लिए एक अलग कानून बनाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और प्रेस की स्वतंत्रता सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!