गोलपहाड़ी मल्होत्रा शिव मंदिर में हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति की बैठक जनार्दन पाण्डेय के नेतृत्व में बैठक सम्पन्न हुई
ज्ञात हो कि दिनांक 31 मार्च 2026 को परसुडीह स्थित मल्होत्रा दुर्गापूजा मैदान में साध्य 5 बजे से हिन्दू सम्मेलन रखा गया है । इस बैठक में आगामी हिन्दू सम्मेलन के निम्मित कई योजनाओं पर विस्तार से चर्चा कर अंतिम रूप दिया गया

जमशेदपुर- आज गोलपहाड़ी मल्होत्रा शिव मंदिर में हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति की बैठक जनार्दन पाण्डेय के नेतृत्व में बैठक सम्पन्न हुई। ज्ञात हो कि दिनांक 31 मार्च 2026 को परसुडीह स्थित मल्होत्रा दुर्गापूजा मैदान में साध्य 5 बजे से हिन्दू सम्मेलन रखा गया है । इस बैठक में आगामी हिन्दू सम्मेलन के निम्मित कई योजनाओं पर विस्तार से चर्चा कर अंतिम रूप दिया गया। बैठक में हिन्दू समाज की एकता, संस्कृति की रक्षा, और सामाजिक विकास को बल देने के लिए कई साधु संतों को निमंत्रित किया जाएगा और समाज के प्रत्येक वर्ग की भूमिका निश्चित करने का निर्णय लिए गए।
इस विशेष बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि हम अपने धर्म, संस्कृति और परंपराओं को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करेंगे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे समाज में जागरूकता और एकता को और मजबूत किया जा सके।
इस बैठक में मुख्य रूप से हरि प्रसाद शुक्ला, गुलशन टुडू जनार्दन पाण्डेय, भीम यादव, विनोद सिंह, राधेश्याम सिंह, मंजेश झा, अमन ठाकुर, आयुष, अमित मिश्रा, प्रदीप मुखर्जी, गौरी शक्कर सिंह, अरविंद सिंह, सतीश श्रीवास्तव मनोज बरनवाल , अनिमेष , यदुवेन्द्र शुक्ला, अमन ठाकुर आलोक भास्कर, भीम यादव, बैजू सोनी इत्यादि उपस्थित हुए।




