Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

पूर्वी विधानसभा के बारीडीह मंडल क्षेत्र में विकास को मिली नई गति, विधायक पूर्णिमा साहू ने 56 लाख की विकास योजनाओं का किया उदघाटन

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत बारीडीह मंडल क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने विधायक निधि से स्वीकृत कुल 56 लाख रुपये की विभिन्न जनोपयोगी योजनाओं का विधिवत उदघाटन किया। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से क्षेत्र के धार्मिक, सामाजिक एवं सार्वजनिक स्थलों का स्वरूप सुदृढ़ और आकर्षक होगा

पूर्वी विधानसभा के बारीडीह मंडल क्षेत्र में विकास को मिली नई गति, विधायक पूर्णिमा साहू ने 56 लाख की विकास योजनाओं का किया उदघाटन

जमशेदपुर- जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत बारीडीह मंडल क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने विधायक निधि से स्वीकृत कुल 56 लाख रुपये की विभिन्न जनोपयोगी योजनाओं का विधिवत उदघाटन किया। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से क्षेत्र के धार्मिक, सामाजिक एवं सार्वजनिक स्थलों का स्वरूप सुदृढ़ और आकर्षक होगा। गुरुवार को उदघाटन की गई योजनाओं में 10 नंबर बस्ती, टिनप्लेट स्थित मुखी समाज के पूजा स्थल का जीर्णोद्धार, बारीडीह बस्ती के लोहिया पथ में नाली निर्माण, सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर की बाउंड्रीवाल पर कटीले तार (फेंसिंग) का अधिष्ठापन एवं परिसर में शौचालय का नवनिर्माण शामिल है। इसके साथ ही, सूर्य मंदिर परिसर स्थित चिल्ड्रन पार्क में झूले एवं फाउंटेन का मरम्मतीकरण, शंख मैदान का सौंदर्यीकरण और मैदान में घास रोपण का कार्य भी संपन्न कराया गया है।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए बुनियादी ढांचे के साथ-साथ धार्मिक और सामाजिक स्थलों का सुदृढ़ीकरण भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनता की आवश्यकताओं और सुझावों को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है और क्षेत्र में आगे भी विकास कार्यों की यह श्रृंखला निरंतर जारी रहेगी।

वहीं, स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्यों के लिए विधायक पूर्णिमा साहू के प्रति आभार प्रकट करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में बारीडीह क्षेत्र और अधिक व्यवस्थित स्वरूप में सामने आएगा।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक, अमरजीत सिंह राजा, सुशांत पांडा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, अमित अग्रवाल, कंचन दत्ता, पंकज प्रिय, विजय साहू, ओम पोद्दार, अनिकेत रॉय, रामु राव, कुमार आशुतोष, विष्णु गुप्ता, मीरा झा, नीलम देवी, मधु शर्मा, सरस्वती देवी, रौशन झा, सतीश सिंह और अन्य  कई लोग मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!