Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

वर्कर्स महाविद्यालय में विकसित भारत युवा सांसद 2026 का आयोजन

विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026’ के अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिला का जिला स्तरीय आयोजन जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन ‘माय भारत’ (My Bharat) द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का विषय था -'आपातकाल के पचास साल: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक'

वर्कर्स महाविद्यालय में विकसित भारत युवा सांसद 2026 का आयोजन

जमशेदपुर-  विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026’ के अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिला का जिला स्तरीय आयोजन जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन ‘माय भारत’ (My Bharat) द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का विषय था -‘आपातकाल के पचास साल: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक’

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथिगण द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद श्री विद्युत वरण महतो उपस्थित रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में एबीएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार, एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ. कमल कुमार महतो, डिस्ट्रिक्ट यूथ ऑफिसर डॉ. मंटू पातर उपस्थित थे।

अतिथियों का स्वागत जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार द्वारा पुष्पगुच्छ, शॉल एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर किया गया। स्वागत भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षणिक एवं लोकतांत्रिक आयोजन युवाओं को राष्ट्रनिर्माण की दिशा में जागरूक और सक्रिय बनाते हैं तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ को सुदृढ़ करते हैं।

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में प्रो. राजेन्द्र जायसवाल, प्रो. डॉ. प्रकाश दुबे, डॉ. सुमित कुमार ठाकुर (कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य), उमेश विक्रम कुमार (मैनेजर स्पोर्ट्स, टाटा स्टील), प्रदीप बेसरा (जिला परिषद सदस्य, पटमदा) तथा  कुसुम पूर्ती (सदस्य, जिला परिषद पटमदा) उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद  विद्युत वरण महतो ने संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को लोकतांत्रिक परंपराओं, संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्रीय जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हैं तथा विकसित भारत के निर्माण की दिशा में युवाओं को तैयार करते हैं। आज युवाओं को राजनीति में आकर देश और समाज की सेवा का प्रण लेने की जरुरत है, क्योंकि भारत को विकसित करने की बड़ी जिम्मेदारी युवाओं के कंधे पर ही है। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि सभी योजनाओं का लक्ष्य जनता की भलाई करते हुए अंततः राष्ट्र का विकास करना होता है।
कार्यक्रम के समन्वयक जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आलोक कुमार चौबे थे जिन्होंने मंच सञ्चालन भी किया। इस अवसर पर डॉ. जावेद इकबाल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं को लोकतांत्रिक चेतना और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरभि सिन्हा ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ अनिल चंद्र पाठक, डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह, प्रोफेसर सुनीता गुड़िया, प्रोफेसर पुष्पा लिंडा, प्रोफेसर सुभाष चंद्र दास, प्रोफेसर अरविंद कुमार साहू, डॉ. मोनी दीपा दास, डॉ संगीता कुमारी, डॉ वाज़्दा तबस्सुम, डॉ मितु आहूजा, प्रोफेसर हरेंद्र पंडित, प्रधान सहायक मनमोहन गांधी, एनएसएस स्वयंसेवक सुजल वर्मा, सागर कुमार, कुणाल महतो, पवन, राजदीप, सोनाली, शंकर, अंजलि, प्रीतम तांती, धीरज, बंटी आदि ने भी कार्यक्रम की सफलता में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया |

ने भी उल्लेखनीय योगदान दिया

इस जिला स्तरीय यूथ पार्लियामेंट में पूर्वी सिंहभूम जिले के एक दर्जन से अधिक महाविद्यालयों; जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज, करीम सिटी कॉलेज, एबीएम कॉलेज, ग्रेजुएट कॉलेज, एलबीएसएम कॉलेज, जेकेएम कॉलेज, पटमदा कॉलेज, बहरागोड़ा कॉलेज, डीबीएमएस कॉलेज, रंभा कॉलेज, महिला विश्वविद्यालय, केएमपीएम, स्वामी विवेकानंद कॉलेज तथा जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज से कुल 58 प्रतिभागियों (30 छात्राएं एवं 28 छात्र) ने भाग लिया।

निर्णायक मंडल द्वारा चयनित सर्वश्रेष्ठ पाँच प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय यूथ पार्लियामेंट में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा। चयनित प्रतिभागियों के नाम इस प्रकार हैं-
1. मेघा रावत, करीम सिटी कॉलेज
2. संचित घोष, के एम पी एम कॉलेज
3. संगम गुप्ता, करीम सिटी कॉलेज
4. पलक तिवारी, पटमदा कॉलेज
5. मानव घोष, जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मियों तथा एनएसएस स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!