Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

झारखण्ड बंगभाषी समन्वय समिति  वार्षिक आम सभा एवं नई कार्यकारिणी के चुनाव की अधिसूचना

दिनांक 20 फ़रवरी 2026 दिन शुक्रवार को समिति की बैठक में निर्णय के अनुसार झारखण्ड बंगभाषी समन्वय समिति की वार्षिक आम सभा (एजीएम) अगले 15 मार्च 2026, रविवार को सुबह 10:30 बजे से साकची आमबागान स्थित समिति के कार्यालय में आयोजित की जाएगी

झारखण्ड बंगभाषी समन्वय समिति

वार्षिक आम सभा एवं नई कार्यकारिणी के चुनाव की अधिसूचना

जमशेदपुर- दिनांक 20 फ़रवरी 2026 दिन शुक्रवार को समिति की बैठक में निर्णय के अनुसार झारखण्ड बंगभाषी समन्वय समिति की वार्षिक आम सभा (एजीएम) अगले 15 मार्च 2026, रविवार को सुबह 10:30 बजे से साकची आमबागान स्थित समिति के कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

1) चुनाव अधिकारी के रूप में श्री सौम्य सेन और श्री इंद्रनील घोषाल के नाम प्रस्तावित किया गया हैं ।

2) यदि कोई सदस्य आम सभा में कोई नया प्रस्ताव या संशोधन प्रस्तुत करना चाहता है तो उसे 10 मार्च 2026, मंगलवार शाम 6:30 से 8:00 बजे तक समिति के कार्यालय में लिखित रूप में प्रस्तुत करना होगा।

3) समिति के संविधान की प्रति मात्र 200/- रूपये में प्राप्त की जा सकती है।

4) चुनाव में भाग लेने के लिए नामांकन फॉर्म केवल 200/- रुपये में समिति के कार्यालय से 3 मार्च 2026, मंगलवार और 6 मार्च 2026, शुक्रवार को शाम 6:30 से 8:00 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है।

5) नामांकन फॉर्म 6 मार्च 2026, शुक्रवार को शाम 6:30 बजे से 8:00 बजे तक जमा किया जाएगा ।

6) नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2026, मंगलवार शाम 6:30 से 8:00 बजे तक है ।

7) नामांकन फॉर्म की जांच के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची 13 मार्च 2026, शुक्रवार को प्रकाशित की जाएगी।

8) 15 मार्च 2026, रविवार को सुबह 10:30 बजे समिति की वार्षिक आम सभा, उसके बाद अगली प्रभावी समिति के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

9) अंत में दोपहर 1:30 बजे चुनाव अधिकारी द्वारा विजयी उम्मीदवारों के नाम और नई कार्यकारिणी समिति की घोषणा की जाएगी।

मैं इस आम सभा और अगली कार्यकारिणी समिति की चुनाव प्रक्रिया में सभी की उपस्थिति और सक्रिय भागीदारी की आशा करता हूँ। उक्त जानकारी चुनाव अधिकारी की ओर से (संदीप सिन्हा चौधरी)  ने दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!