हर युग मे प्रभू श्रीराम का जीवन ही हिंदू समाज की प्रेरणा और आदर्श – वीरेंद्र विमल
विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर के गोविंदपुर प्रखंड के स्वामी सहजानंद सरस्वती संस्थान में भव्य रूप से मनाया गया श्रीरामोत्सव, ज्ञात हो कि हिंदू नववर्ष से प्रारंभ होकर पूरे भारतवर्ष मे हनुमान जन्मोत्सव तक शहर और ग्रामीण हर क्षेत्र मे विहिप श्रीरामोत्सव मनाती है जहां भगवान श्रीराम के द्वारा किये उन आदर्श कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य विहिप करती है

हर युग मे प्रभू श्रीराम का जीवन ही हिंदू समाज की प्रेरणा और आदर्श – वीरेंद्र विमल
जमशेदपुर- विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर के गोविंदपुर प्रखंड के स्वामी सहजानंद सरस्वती संस्थान में भव्य रूप से मनाया गया श्रीरामोत्सव, ज्ञात हो कि हिंदू नववर्ष से प्रारंभ होकर पूरे भारतवर्ष मे हनुमान जन्मोत्सव तक शहर और ग्रामीण हर क्षेत्र मे विहिप श्रीरामोत्सव मनाती है जहां भगवान श्रीराम के द्वारा किये उन आदर्श कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य विहिप करती है कार्यक्रम मे अतिथि के तौर पर पहुंचे पटना और गुवाहटी क्षेत्र संत संपर्क प्रमुख वीरेंद्र विमल ने कार्यक्रम मे उपस्थित समाज के प्रतिष्ठित लोंगों के बीच प्रभू श्रीराम के जीवन और चरित्र का सुंदर वर्णन करते हुए बताया कि भगवान श्रीराम हर युग की तरह आज भी हमारे आदर्श है और भारत का पूरा सामाजिक और राजनीतिक ढांचा प्रभू श्रीराम के जीवन और उनके राज्य चलाने की सर्वोत्तम नीति पर ही आधारित है , भारत मे रहने वाला हर समाज किसी बात पर एकजुट है तो उसके कारण भी प्रभू श्रीराम है जिनका महान उदाहरण अयोध्या मे बना भव्य श्रीराम मंदिर है ऐसे अनेक चीजें है जो हमे आज भी प्रभू श्रीराम से जोडती है इस मौके पर उपस्थित विहिप सिंहभूम विभाग मंत्री अरूण सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए बताया जिस तरह रावण का संहार करने हेतू सारी दैवीय शक्ति प्रभू श्रीराम के नेतृत्व मे एकजुट होकर महान कार्य को पूर्ण किया था उसी तरह जमशेदपुर के संपूर्ण रामनवमी अखाडा समिति और हिंदू समाज को पहली बार विहिप के सानिध्य मे एकजुट कर हिंदू एकता का परिचय देने का बडा महत्वपूर्ण कार्य किया गया भगवान श्रीराम के जीवन का महत्वपूर्ण काल की घटना से प्रेरित होकर आज भी हिंदू समाज सामाजिक समरसता के एकसूत्र भाव मे जीवन जीते हुए सनातन धर्म मे अपनी अटूट आस्था बनाकर रखे हुए इसलिए कोई बाहरी शक्ति लाख कोशिश के बाद भी हमें तोड नही पायी है
कार्यक्रम में प्रांत मठ मंदिर प्रमुख देवेंद्र गुप्ता, विभाग संगठन मंत्री मिथिलेश , विभाग बजरंगदल संयोजक मुन्ना दूबे महानगर से मंत्री चंद्रिका भगत ,बजरंगदल महानगर संयोजक चंदन दास सत्संग प्रमुख रितेश ओझा, बलोपासना प्रमुख प्रतिक , प्रखंड अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश , उपाध्यक्ष कमलेश तिवारी , अमित रंजन मंत्री भीमराज , सेवा प्रमुख अनिल , प्रचार प्रसार प्रमुख शुभम , सामाजिक समरसता प्रमुख गोपाल, आरएसएस के नगर सह कार्यवाह उत्पल , संजय पांडेय , निरंजन , दीपक गुप्ता , रक्षा मिश्रा, सुनील झा , चंदन, सत्यम, और काफी संख्या में कार्यकर्ता और महिलाएं और बाल उपस्थित रहें.




