Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बारीडीह में THE FULL GOSPEL TRUST OF INDIA संस्था की ओर से महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया

संस्था की प्रोजेक्ट मैनेजर उर्मिला मनन ने बताया कि उनकी संस्था लगातार आदिवासी महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए काम कर रही है। उन्होंने बताया कि संस्था के तीन सेंटर संचालित हो रहे हैं, जो बारीडीह, परसुडीह और भोजपुर कॉलोनी में स्थित हैं

जमशेदपुर- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बारीडीह में THE FULL GOSPEL TRUST OF INDIA संस्था की ओर से महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री मीरा मुंडा शामिल हुईं कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर विशेष जोर दिया गया।
संस्था की प्रोजेक्ट मैनेजर उर्मिला मनन ने बताया कि उनकी संस्था लगातार आदिवासी महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए काम कर रही है। उन्होंने बताया कि संस्था के तीन सेंटर संचालित हो रहे हैं, जो बारीडीह, परसुडीह और भोजपुर कॉलोनी में स्थित हैं।
उर्मिला मनन ने जानकारी दी कि परसुडीह सेंटर में करीब 60 बच्चों को फ्री कोचिंग दी जाती है, जबकि भोजपुर कॉलोनी सेंटर में लगभग 50 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। कुल मिलाकर संस्था के विभिन्न सेंटरों में करीब 135 बच्चों को निशुल्क कोचिंग प्रदान की जा रही है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।
उन्होंने बताया कि संस्था सिर्फ बच्चों की शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी लगातार काम कर रही है। संस्था से 100 से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जिन्हें बचत करने और छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित किया जाता है, ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण खुद कर सकें।
इसके साथ ही महिलाओं को बहुत ही कम शुल्क में सिलाई प्रशिक्षण भी दिया जाता है। वहीं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए संस्था की ओर से हर तीन महीने में फ्री मेडिकल चेकअप कैंप भी लगाया जाता है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना ही समाज को मजबूत बनाने की दिशा में सबसे बड़ा कदम है। संस्था भविष्य में भी महिलाओं और बच्चों के विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!