सरदार शैलेन्द्र सिंह के आवास आशीर्वाद लेने पहुंची जुगसलाई नगर परिषद की नवनियुक्त उपाध्यक्ष अर्चना दुबे पति बड़े लाल दुबे
जुगसलाई नगर परिषद की नवनियुक्त उपाध्यक्ष अर्चना दुबे अपने पति समाजसेवी बड़े लाल दुबे एवं अपने समर्थकों के साथ वरिष्ठ समाजसेवी सरदार शैलेन्द्र सिंह के आवास पहुंची और उनके परिवारजनों से मुलाकात कर बलवीर कौर एवं उनके पति सरदार शैलेंद्र सिंह को शॉल एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लेकर उनसे सहयोग की बातें कही

सरदार शैलेन्द्र सिंह के आवास आशीर्वाद लेने पहुंची जुगसलाई नगर परिषद की नवनियुक्त उपाध्यक्ष अर्चना दुबे पति बड़े लाल दुबे

जमशेदपुर – जुगसलाई नगर परिषद की नवनियुक्त उपाध्यक्ष अर्चना दुबे अपने पति समाजसेवी बड़े लाल दुबे एवं अपने समर्थकों के साथ वरिष्ठ समाजसेवी सरदार शैलेन्द्र सिंह के आवास पहुंची और उनके परिवारजनों से मुलाकात कर बलवीर कौर एवं उनके पति सरदार शैलेंद्र सिंह को शॉल एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लेकर उनसे सहयोग की बातें कही इस दौरान पार्षद नीताई श्यामल पार्षद नेहा सिंह, पति बंटी सिंह बुलेट तिवारी स्टेशन रोड गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान महेंद्र पाल सिंह चेयरमैन हरदीप सिंह वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह सतविंदर सिंह बबू रविंद्र सिंह बंटी हरजीत सिंह टीपू राजा सिंह रघुवीर सिंह हरदीप सिंह एवं काफी संख्या में सिख समाज के सम्मानित लोग एवं सफीगंज मुहल्ले के लोग शामिल रहे सभी ने नवनियुक उपाध्यक्ष अर्चना दुबे एवं पति बड़े लाल दुबे को शाल एवं बुके भेंट कर अभिवादन किया गया।
इस मौके पर उपाध्यक्ष अर्चना दुबे ने जुगसलाई में उत्पन्न समस्याओं को निराकरण करने का श्वसन दिया और कहा कि जिस किसी को भी कोई तकलीफ हो मेरे घर पर आकर भी मिल सकते हैंl
सरदार शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि घर की बेटी ,बहु अर्चना दुबे को उपाध्यक्ष का पद मिला है इससे हम सभी गौरवान्वित हुए है और हम सभी मिलजुल कर जुगसलाई के दिशा ,दशा और विकास में साथ देंगे इस मौके पर सफीगंज मोहल्ला के नागरिकों द्वारा भी उपाध्यक्ष अर्चना दुबे एवं उनके पति को सम्मानित किया गया इस मौके पर घर के अभिभावक बलदेव सिंह माता जगदीश कौर जसपाल कौर विनी कौर नीतू सिंह स्वराज सिंह कलसी एवं मोहल्ले की कई महिलाएं उपस्थित थी



