Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

मानगो नगर निगम कार्यालय में मेयर सुधा गुप्ता एवं उप मेयर राहुल कश्यप को सम्मानित किया गया

मानगो नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को मेयर सुधा गुप्ता और उप मेयर राहुल कश्यप को एक समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया । इस मौके पर मानगो नगर निगम के अधिकारी कृष्ण कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने मेयर सुधा गुप्ता एवं उप मेयर राहुल कश्यप को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया

मानगो नगर निगम कार्यालय में मेयर सुधा गुप्ता एवं उप मेयर राहुल कश्यप को सम्मानित किया गया


जमशेदपुर – मानगो नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को मेयर सुधा गुप्ता और उप मेयर राहुल कश्यप को एक समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया । इस मौके पर मानगो नगर निगम के अधिकारी कृष्ण कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने मेयर सुधा गुप्ता एवं उप मेयर राहुल कश्यप को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया ।

इस दौरान मानगो की प्रथम मेयर सुधा गुप्ता ने लोगों को संबोधित करते मानगो की जनता के लिए बड़ा ऐलान किया और कहा कि जनता को अब सीधा फायदा मिलेगा । उन्होंने शहर की साफ सफाई, जल आपूर्ति , स्ट्रीट लाईट समेत तमाम विकास कार्यों को लेकर सख्त कदम उठाने की बात कही । उनके फैसले से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है और प्रशासन में हलचल तेज हो गई है। मानगो के विकास कार्य में उप मेयर राहुल कश्यप ने भी मेयर सुधा गुप्ता के साथ कंधे से कंधे मिलाकर काम करने की बात कही है

दोनों ने एक साथ मिलकर मानगो की हर समस्याओं को दूर कर विकास की उच्चाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया है ।
सम्मान समारोह में मौजूद झामुमो नेता उज्ज्वल दास ने भी पुष्प गुच्छ देकर मेयर सुधा गुप्ता एवं उप मेयर राहुल कश्यप को सम्मानित किया ।

इस दौरान झामुमो नेता के साथ झारखंड आंदोलनकारी नेता अब्दुल मजीद, मकसूद अंसारी , परमेश्वर दास उर्फ होंदा दास , मोहम्मद शाहिद आलम वकार अब्दुल्ला सूरज गौड़ सहित अन्य लोग मौजूद थे । इसके साथ ही झामुमो नेता उज्ज्वल दास ने मानगो नगर निगम के सिटी मैनेजर निशांत कुमार से मिलकर मानगो क्षेत्र में ईद , सरहुल एवं राम नवमी पर्व को लेकर साफ सफाई, पानी, बिजली आदि समस्याओं को शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया । साथ ही विशेष रूप से मानगो क्षेत्र में स्थित सभी मस्जिद स्थल, सरना स्थल एवं मंदिर स्थल के आसपास साफ सफाई कराने की बात कही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!