तुलसी भवन में सुप्रसिद्ध साहित्यकार बाबा नागार्जुन जयंती समारोह एवं काव्य कलश आयोजित
सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक "काव्य कलश " सह हिन्दी के ख्यातिलब्ध साहित्यकार बाबा नागार्जुन की जयंती समारोह आयोजित किया गया

तुलसी भवन में सुप्रसिद्ध साहित्यकार बाबा नागार्जुन जयंती समारोह एवं काव्य कलश आयोजित
जमशेदपुर- सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक “काव्य कलश ” सह हिन्दी के ख्यातिलब्ध साहित्यकार बाबा नागार्जुन की जयंती समारोह आयोजित किया गया
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद तथा संचालन साहित्य समिति के उपाध्यक्ष अशोक पाठक स्नेही ने की । जबकि धन्यवाद ज्ञापन साहित्य समिति के सचिव डाॅo अजय कुमार ओझा ने किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वरूप रांची से पधारे आर एस एस के कुटुंब प्रबोधन प्रमुख सकलदेव चौरसिया ने परिवार संस्था की महत्ता पर प्रकाश डाला एवं उसे मजबूती प्रदान करने का आहवान किया।
दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई । सरस्वती वंदना माधवी उपाध्याय ने प्रस्तुत किया । स्वागत वक्तव्य मानद महासचिव डाॅo प्रसेनजित तिवारी ने दिया । तत्पश्चात साहित्यकार नागार्जुन के साहित्यिक जीवन परिचय सुरेश चन्द्र झा ने विस्तार से प्रस्तुत किया ।
तत्पश्चात ‘काव्य कलश’ के मौके पर शहर के कुल 35 कलमकारों ने स्वरचित काव्य पाठ किया । काव्य पाठ करने वालों में डाॅo यमुना तिवारी व्यथित, नीलिमा पाण्डेय, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, माधवी उपाध्याय , कैलाश नाथ शर्मा गाजीपुरी, राजेन्द्र साह राज, जितेश तिवारी, ममता कर्ण मनस्वी, वसंत जमशेदपुरी, नीता सागर चौधरी, डाॅo अरुण कुमार शर्मा, मनीष सिंह वंदन, हरभजन सिंह रहबर, बलविन्दर सिंह, रीना गुप्ता श्रुति, पुनम सिंह, रीना सिन्हा सलोनी, आलोक मंजरी, राजेन्द्र राज, मनीष सिंह वंदन, डाॅo अरुण कुमार शर्मा, शेषनाथ सिंह शरद, हरिहर राय चौहान, शिव नन्दन सिंह, माधुरी मिश्र, नंदा पाण्डेय, हरिकिशन चावला, विजय नारायण सिंह बेरुका , नीलम पेड़ीवाल, उषा झा, क्षमाश्री दूबे, आलोक तिवारी, पूनम सिंह, जय प्रकाश पाण्डेय, रितेश मिश्र, नीतिश मिश्र, सुजय कुमार एवं अन्य प्रमुख रहे । जबकि मौके पर प्रसन्न वदन मेहता की उपस्थिति सराहनीय रही




