Uncategorized
शहीदों के बलिदान को सदैव नमन काले
22 मार्च को आयोजित अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा की तैयारी को लेकर दर्जनों स्थानों पर बैठक

शहीदों के बलिदान को सदैव नमन काले

22 मार्च को आयोजित अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा की तैयारी को लेकर दर्जनों स्थानों पर बैठक

जमशेदपुर – 22 मार्च को आयोजित होने वाली अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा की तैयारी को लेकर बाबूडीह, बीरू लाइन, होमपाइप, इंद्रानगर, नंदनगर, खुशबू नगर, भुइंयाडीह पार्क, करनडीह तथा नमन कार्यालय में ताइक्वांडो प्रशिक्षकों एवं विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस यात्रा में शामिल होकर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें।
सभी ने इस पावन यात्रा को भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया और आयोजन में सक्रिय सहयोग देने की बात कही।




