Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ए द्वारा ‘‘शी शक्ति – वीमेन एम्पावरमेंट’’ कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ए के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में यूनाइटेड क्लब जमशेदपुर के ग्रैंड हॉल में एक भव्य समागम “शी शक्ति - वीमेन एम्पावरमेंट एवं वीमेन्स सिम्पोजियम” का आयोजन किया गया

लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ए द्वारा ‘‘शी शक्ति – वीमेन एम्पावरमेंट’’ कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

जमशेदपुर-   लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ए के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में यूनाइटेड क्लब जमशेदपुर के ग्रैंड हॉल में एक भव्य समागम “शी शक्ति – वीमेन एम्पावरमेंट एवं वीमेन्स सिम्पोजियम” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति का उत्सव मनाना और समाज की वंचित बेटियों को शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पी.एम.जे.एफ. लायन संजय कुमार एवं सेकंड वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एम.जे.एफ. लायन कंचन कुमार साहू ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात मनमोहक स्वागत नृत्य ने उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर लायंस क्लब की एक क्रांतिकारी पहल “ए प्रॉमिस टू 21 ड्रीम्स – बिकॉज़ एवरी डॉटर डिज़र्व्स अ चांस टू लर्न” शिक्षा परियोजना का आधिकारिक शुभारंभ किया गया। डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन (वीमेन एम्पावरमेंट) लायन सारिका सिंह की इस विशेष पहल के तहत जिले की 21 जरूरतमंद बेटियों की संपूर्ण शिक्षा का संकल्प लिया गया है। इस नेक कार्य में लायंस सदस्यों और विभिन्न प्रायोजकों ने बढ़-चढ़कर अपना सहयोग सुनिश्चित किया है।

आयोजन के दौरान आयोजित वीमेन्स सिम्पोजियम (महिला संगोष्ठी) डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन, डॉ मंजू रानी सिंह ने कंडक्ट किया. जिसमे पद्मश्री यमुना टुडू, प्रेमलता अग्रवाल, सुचित्रा सिन्हा, डॉ. बच्चू मास्टर और तरुणा मिश्रा जैसी प्रख्यात महिला विभूतियों ने अपने जीवन के संघर्ष और सफलता की कहानियाँ साझा कीं। समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली महिलाओं को इस मंच पर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में एक नया रंग तब घुला जब लायन फीमेल लीडर्स ने आत्मविश्वास के साथ रैम्प वॉक कर महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण पेश किया।
कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए पी.डी.जी. नलिनी मुखर्जी, पी.डी.जी. सीमा बाजपेयी, पी.डी.जी. पवन गुप्ता, लायन सुजीत कुमार, लायन अमरजीत सलूजा, लायन प्रदीप डोकानिया, आर.सी. अशोक खंडेलवाल, जे़ड.सी. शशि गाडिया, और जे़ड.सी. पुष्पलता समेत जिले के कई गणमान्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।
पूरे कार्यक्रम की सूत्रधार रहीं डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन सारिका सिंह थी, अंत में डी.सी. वीमेन्स सिम्पोजियम, डॉ मंजू रानी सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। रंगोत्सव, फेलोशिप और रात्रिभोज के साथ इस गरिमामय समारोह का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!