Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

डुमरिया अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी का मुद्दा विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा में उठाया

पोटका विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के लिए पोटका के विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा में महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने शून्यकाल के दौरान सीएचसी पोटका और डुमरिया प्रखंड अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति का मामला उठाया

पोटका–डुमरिया अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी का मुद्दा विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा में उठाया

पोटका विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के लिए पोटका के विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा में महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने शून्यकाल के दौरान सीएचसी पोटका और डुमरिया प्रखंड अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति का मामला उठाया

विधायक संजीव सरदार ने सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए इन अस्पतालों में स्त्री रोग, शिशु रोग, हड्डी रोग और शल्य चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं। इसके कारण गंभीर मरीजों को इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर करना पड़ता है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने सदन में उनका प्रश्न पटल पर रखा. उन्होंने सरकार से मांग की कि पोटका और डुमरिया अस्पतालों में जल्द विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को अपने ही इलाके में बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके।

विधायक संजीव सरदार द्वारा इस जनहित के मुद्दे को विधानसभा में उठाए जाने से क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों का मानना है कि उनकी पहल से पोटका और डुमरिया के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!