Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

डिमना चौक में मेयर सुधा गुप्ता ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर को जयंती पर किया नमन

मानगो नगर निगम क्षेत्र के डिमना चौक पर भारत रत्न डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती के अवसर पर मेयर सुधा गुप्ता ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

डिमना चौक में मेयर सुधा गुप्ता ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर को जयंती पर किया नमन

जमशेदपुर- आज मानगो नगर निगम क्षेत्र के डिमना चौक पर भारत रत्न डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती के अवसर पर मेयर सुधा गुप्ता ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहेब के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय के लिए प्रेरणा का स्रोत है

मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के हर वर्ग को अधिकार दिलाने के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने संविधान के माध्यम से देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक ढांचा प्रदान किया, जो आज भी हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने आगे कहा कि हमें बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलते हुए समाज में समानता, शिक्षा और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए। उनके विचारों को आत्मसात कर ही हम एक सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण कर सकते हैं।

इस अवसर पर स्थानीय पार्षदगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!