Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम की ग्रामीण क्षेत्रीय बैठक आज जिला महामंत्री श्री वीर सिंह देवगम की अध्यक्षता में हाता स्थित रामगढ़ आश्रम परिसर में संपन्न हुई

बैठक में मुख्य रूप से डुमरिया, पोटका एवं जमशेदपुर प्रखंडों में संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से जदयू पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष श्री सुबोध श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि डुमरिया, पोटका और जमशेदपुर प्रखंड के 22 पंचायतों में जनता दल (यूनाइटेड) का संगठन तेजी से मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान नहीं होने से आम जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है

जमशेदपुर – जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम की ग्रामीण क्षेत्रीय बैठक आज जिला महामंत्री श्री वीर सिंह देवगम की अध्यक्षता में हाता स्थित रामगढ़ आश्रम परिसर में संपन्न हुई

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/04/IMG-20260416-WA0142-300×134.jpg" alt="" width="300" height="134" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-1111
बैठक में मुख्य रूप से डुमरिया, पोटका एवं जमशेदपुर प्रखंडों में संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से जदयू पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष श्री सुबोध श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि डुमरिया, पोटका और जमशेदपुर प्रखंड के 22 पंचायतों में जनता दल (यूनाइटेड) का संगठन तेजी से मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान नहीं होने से आम जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लॉक स्तर से संचालित सरकारी योजनाएं अफसरशाही एवं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण सड़क निर्माण, वृद्धा एवं विधवा पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं तथा रोजगार सृजन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की फाइलें लंबित पड़ी हैं। ऐसे हालात में जनता दल (यूनाइटेड) ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान हेतु चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है

बैठक के दौरान श्री यशराज मुर्मू को जनता दल (यूनाइटेड) पोटका प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया एवं बृहस्पति कर्मकार को डुमरिया प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री सुबोध श्रीवास्तव द्वारा उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया गया।

बैठक में जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरज सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अमृता मिश्रा, अशोक सिंह, दिनेश सिंह, त्रिलोचन सिंह, एस राज मुर्मू, अमित पात्रो, प्रशांत कंसारी, मोनो हेम्ब्रम, बीरबल सरदार एवं बिमल पात्रो सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!