संयुक्त कार्य समिति (ज्वांइट एक्शन कमिटी) की मीटिंग तार कंपनी यूनियन कार्यालय में संपन्न
बैठक की अध्यक्षता विभिन्न यूनियनों के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने किया। आज के इस मीटिंग में १ मई को मजदूर दिवस के उपलक्ष्य पर जमशेदपुर शहर में विशाल जुलूस एवं अन्य कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार करने पर बल दिया गया। आज के मीटिंग में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि मजदूरों की रैली टाटा मोटर्स यूनियन कार्यालय से निकल कर टाटा स्टील वायर डिविजन से होते हुए टिनप्लेट डिविजन के सामने मुख्य सड़क होते हुए साकची गोलचक्कर से जुस्को टाउन कार्यालय होते हुए बिष्टुपुर मुख्य सड़क होते हुए आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागृह में एकत्रित होंगे। जहां पर सरायकेला-खरसावां इंटक जिलाध्यक्ष के.पी. तिवारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आज के इस मीटिंग में यह निर्णय लिया गया

संयुक्त कार्य समिति (ज्वांइट एक्शन कमिटी) की मीटिंग तार कंपनी यूनियन कार्यालय में संपन्न

जमशेदपुर- संयुक्त कार्य समिति की बैठक तार कंपनी यूनियन के कार्यलय में संपन्न हुआ।
बैठक की अध्यक्षता विभिन्न यूनियनों के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने किया। आज के इस मीटिंग में १ मई को मजदूर दिवस के उपलक्ष्य पर जमशेदपुर शहर में विशाल जुलूस एवं अन्य कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार करने पर बल दिया गया। आज के मीटिंग में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि मजदूरों की रैली टाटा मोटर्स यूनियन कार्यालय से निकल कर टाटा स्टील वायर डिविजन से होते हुए टिनप्लेट डिविजन के सामने मुख्य सड़क होते हुए साकची गोलचक्कर से जुस्को टाउन कार्यालय होते हुए बिष्टुपुर मुख्य सड़क होते हुए आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागृह में एकत्रित होंगे। जहां पर सरायकेला-खरसावां इंटक जिलाध्यक्ष के.पी. तिवारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आज के इस मीटिंग में यह निर्णय लिया गया कि सभी सभी यूनियन अपने-अपने क्षेत्र में बैनर एवं इंटक के झंडे द्वारा मजदूरों को एकजुट करने एवं उनके अधिकारों से अवगत कराने का प्रयास करेंगे।
इस मीटिंग में राष्ट्रीय इंटक महिला अध्यक्षा देविका सिंह, टाटा मोटर्स यूनियन के महामंत्री आर. के. सिंह अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, मनोज सिंह, सुशील कुमार भगत, सरायकेला-खरसावां इंटक जिलाध्यक्ष के.पी.तिवारी, कोल्हान प्रभारी राणा सिंह, जमशेदपुर इंटक जिलाध्यक्ष राजेश सिंह राजू, जमशेदपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष बीरबल सिंह, टिन प्लेट यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट परविंदर सिंह सोहेल, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, तार कंपनी यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट श्रीकांत सिंह, महामंत्री पंकज कुमार सिंह, जेम्को यूनियन के महामंत्री अमित सरकार, विभिन्न रेस्टोरेंट एवं हांटेलस के महामंत्री ददन सिंह, टाटा पावर यूनियन के महामंत्री पिंटू श्रीवास्तव, नूभोको यूनियन के महामंत्री संजीव श्रीवास्तव, टाटा ब्लूसकोप के कार्यकारी अध्यक्ष विजय खां, टाटा स्टील मजदूर यूनियन के भाईस प्रेसिडेंट दिनेश कुमार उपाध्याय, महामंत्री शिवलखन सिंह, टी. आर. एफ यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट संजय कुमार, भाईस प्रेसिडेंट बेबी कुमारी, महामंत्री अंजनी कुमार, कोषाध्यक्षा प्रिया महतो, संजय मुखी, रीता शर्मा, शिखा चौधरी, शशि आचार्या एवं अन्य नेता उपस्थित थे। इस मीटिंग का संचालन संयुक्त कार्य समिति के संयोजक विनोद राय ने किया।




