कवि सम्मेलन एवं होली मिलन कार्यक्रम आयोजित
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा मेरीन ड्राइव स्थित केंद्र पर कवि सम्मेलन एवं होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन का विषय "भारत विश्व गुरु बन जाना है" रखा गया

कवि सम्मेलन एवं होली मिलन कार्यक्रम आयोजित
जमशेदपुर- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा मेरीन ड्राइव स्थित केंद्र पर कवि सम्मेलन एवं होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन का विषय “भारत विश्व गुरु बन जाना है” रखा गया।
कार्यक्रम में जमशेदपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए कवियों ने भाग लिया। इस अवसर पर रेखा सहाय, शक्ति श्रीवास्तव (जो आकाशवाणी एवं तुलसी भवन में भी कार्यक्रम प्रस्तुत करती हैं) तथा घाटशिला से आई सुशांति मन्ना ने अपनी उत्कृष्ट कविताओं की प्रस्तुति दी। साथ ही बीके रवि, बीके पायल, बीके बरनाली एवं बीके शुभाशीष ने भी अपनी काव्य प्रस्तुति से कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। कवियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ जमशेदपुर एवं कोल्हान क्षेत्र की निदेशक राजयोगिनी बीके अंजु दीदी ने होली के आध्यात्मिक महत्व को बताते हुए कहा कि होली का वास्तविक अर्थ आंतरिक बुराइयों को समाप्त कर आत्मा को पवित्र बनाना है तथा प्रेम, शांति और सदभावना का संदेश फैलाना है।
इसके पश्चात होली मिलन कार्यक्रम भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल का तिलक लगाकर एवं फूलों से होली खेलकर प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश दिया कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरूकता, सकारात्मक सोच एवं एकता को बढ़ावा देना था।




