जमशेदपुर प्रधान डाकघर में Technology & Innovation Day का सफल आयोजन
वरिष्ठ डाक अधीक्षक उदय भान सिंह के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में भारतीय डाक विभाग द्वारा मनाए जा रहे राष्ट्रीय डाक सप्ताह (9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर, 2026) के अंतर्गत आज जमशेदपुर प्रधान डाकघर में "टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन डे" का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए डाक सेवाओं में तकनीकी नवाचारों पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

जमशेदपुर प्रधान डाकघर में Technology & Innovation Day का सफल आयोजन

जमशेदपुर- वरिष्ठ डाक अधीक्षक उदय भान सिंह के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में भारतीय डाक विभाग द्वारा मनाए जा रहे राष्ट्रीय डाक सप्ताह (9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर, 2026) के अंतर्गत आज जमशेदपुर प्रधान डाकघर में “टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन डे” का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए डाक सेवाओं में तकनीकी नवाचारों पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

क्विज प्रतियोगिता के विजेता:
– *प्रथम पुरस्कार -* श्री विकास सिंह, डाकिया, जमशेदपुर प्रधान डाकघर
– *द्वितीय पुरस्कार -* श्रीमती स्मिता सिन्हा, डाक सहायक जमशेदपुर प्रधान डाकघर
– *तृतीय पुरस्कार -* श्री राजेश चौधरी, डाकिया- जमशेदपुर प्रधान डाकघर
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=R97ko8CGQIc0RcVZ
सभी विजेताओं को वरिष्ठ डाकपाल श्री सुधीर कुमार महोदय द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ डाकपाल महोदय ने कहा कि वरिष्ठ डाक अधीक्षक श्री उदय भान सिंह जी के निर्देशन में डाक सप्ताह के दौरान मेल एंड पार्सल डे पर मोबाइल वैन का उद्घाटन सहित कई जन-उपयोगी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य कर्मचारियों को नवीनतम तकनीक से जोड़ना है ताकि आम जनता को और अधिक तीव्र व कुशल डाक सेवाएं प्रदान की जा सकें।
अंत में सभी प्रतिभागियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय डाक सप्ताह को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।




