Uncategorized

दुर्गा पूजा के दौरान सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिशों पर प्रशासन अविलंब कार्रवाई करे – परविंदर सिंह

जमशेदपुर में शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारा बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी - जिला कांग्रेस अध्यक्ष

दुर्गा पूजा के दौरान सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिशों पर प्रशासन अविलंब कार्रवाई करे – परविंदर सिंह

जमशेदपुर में शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारा बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी – जिला कांग्रेस अध्यक्ष

जमशेदपुर – पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने बयान जारी कर कहा कि दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर जमशेदपुर में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। डांडिया जैसे कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक परंपरा, आस्था और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। ऐसे शुभ अवसर पर कुछ व्यक्तियों एवं संस्थाओं द्वारा कथित रूप से ऐसे बयान दिए जा रहे हैं और गतिविधियां की जा रही हैं, जिनसे शहर का शांतिपूर्ण वातावरण प्रभावित होने तथा सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका उत्पन्न हो रही है।
उन्होंने कहा कि जमशेदपुर अपनी गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव के लिए जाना जाता है। यहां सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के धार्मिक आयोजनों का सम्मान करते हैं, पर्व-त्योहारों में सहभागी बनते हैं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर सामाजिक एकता की मिसाल पेश करते हैं। यही जमशेदपुर की वास्तविक पहचान और ताकत है।
परविंदर सिंह ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से मांग की कि इस संवेदनशील परिस्थिति को गंभीरता से लेते हुए शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी एवं निष्पक्ष कदम उठाए जाएं। साथ ही, समाज में वैमनस्य फैलाने वाले बयानों, भड़काऊ गतिविधियों तथा कथित रूप से अफवाह फैलाने के प्रयासों पर तत्काल संज्ञान लिया जाए। यदि जांच में किसी व्यक्ति या संस्था की संलिप्तता सामने आती है, तो संबंधित कानूनों के तहत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर अफवाह फैलाकर सामाजिक वातावरण को दूषित करने की आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। प्रशासन को चाहिए कि ऐसी गतिविधियों पर अविलंब रोक लगाने के लिए सतर्कता बढ़ाए तथा आम नागरिकों के बीच शांति, सुरक्षा और विश्वास का माहौल कायम रखे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी व्यक्ति या संगठन को अपने विचारों अथवा गतिविधियों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच दूरी पैदा करने और लोगों को एक-दूसरे से अलग करने का प्रयास नहीं करना चाहिए। धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए सामाजिक एकता को मजबूत करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। त्योहारों का उद्देश्य प्रेम, सद्भाव और खुशियां बांटना है, न कि समाज में विभाजन और तनाव पैदा करना।
परविंदर सिंह ने जमशेदपुर के सभी नागरिकों से अपील की कि वे दुर्गा पूजा सहित सभी पर्व-त्योहारों को आपसी प्रेम, शांति और भाईचारे के साथ मनाएं। किसी भी अपुष्ट खबर या अफवाह पर विश्वास न करें और न ही उसे आगे प्रसारित करें। उन्होंने प्रशासन से भी आग्रह किया कि शहर की शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा और निष्पक्षता के साथ निर्वहन करे, ताकि जमशेदपुर की सामाजिक एकता और सांप्रदायिक सद्भाव अक्षुण्ण बना रहे।
उक्त जानकारी परविंदर सिंह अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!