मां भवानी यूथ दुर्गा पूजा कमेटी की भव्य पूजा पंडाल का उदघाटन
मां भवानी यूथ दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंबुज कुमार की मां, आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार और झामुमो के वरिष्ठ नेता गणेश माहली ने संयुक्त रूप से आज मां भवानी यूथ दुर्गा पूजा समिति 6 एलएफ और हरिओम नगर,आदित्यपुर का भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उदघाटन किया

मां भवानी यूथ दुर्गा पूजा कमेटी की भव्य पूजा पंडाल का उदघाटन

आदित्यपुर – मां भवानी यूथ दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंबुज कुमार की मां, आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार और झामुमो के वरिष्ठ नेता गणेश माहली ने संयुक्त रूप से आज मां भवानी यूथ दुर्गा पूजा समिति 6 एलएफ और हरिओम नगर,आदित्यपुर का भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उदघाटन किया। अतिथियों को गमछा और माता का चुनरी ओढाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया गया

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जुस्को वर्क्स यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पाण्डेय, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश धारी, समाजसेवी राजद नेता वीरेंद्र कुमार यादव, समाजसेवी हरेंद्र तिवारी और वार्ड परिषद नीतू शर्मा उपस्थित थी। इस अवसर पर अतिथियों ने भारत के धार्मिक और आध्यात्मिक संस्कृति, सभ्यता और परंपरा पर प्रकाश डालते हुए दुर्गा पूजा के महत्व के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा किया। साथ ही शक्ति स्वरूपा माताएं, बहने एवं पत्नियों को मान सम्मान देने का संकल्प लिया। अतिथियों ने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान करने से ही समाज और राष्ट्र का विकास होगा। वही, दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष अंबुज कुमार ने बताया कि यह दुर्गा पूजा पंडाल अपने आप में एक यूनिक पंडाल है,इस पंडाल निर्माण में दस हजार मिट्टी का घड़ा का इस्तेमाल किया गया जिसमें प्राकृतिक और पर्यावरण को फोकस करते हुए ग्रामीण परिवेश को दर्शाया गया है। इसमें भ्रमण करने से लोगों को ग्रामीण परिवेश का आनंद तो मिलेगा ही साथ ही प्रकृति का भी जीता जागता दर्शन होगा। इस दौरान रंगा रंग सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया इस अवसर पर कॉलोनी के अलावा आसपास क्षेत्र के काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।



