Uncategorized

अंचल कार्यालय में अव्यवस्था का आलम, विसंगति मतदाताओं को हो रही भारी परेशानी – प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन ने सीओ को घेरा

जमशेदपुर प्रखंड में एसआईआर के दौरान हजारों विसंगति मतदाताओं को नोटिस जारी होने के बाद करनडीह स्थित प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पिछले कई दिनों से अफरा-तफरी का माहौल है

अंचल कार्यालय में अव्यवस्था का आलम, विसंगति मतदाताओं को हो रही भारी परेशानी – प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन ने सीओ को घेरा

जमशेदपुर- जमशेदपुर प्रखंड में एसआईआर के दौरान हजारों विसंगति मतदाताओं को नोटिस जारी होने के बाद करनडीह स्थित प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पिछले कई दिनों से अफरा-तफरी का माहौल है

कार्यालय में न तो कोई सिस्टम है और न ही सुचारू व्यवस्था। पदाधिकारी मतदाताओं के फॉर्म और रिपोर्ट सही तरीके से भर नहीं पा रहे हैं, भरवा भी नहीं पा रहे हैं और न ही प्रक्रिया को ठीक से समझा पा रहे हैं। इससे मतदाताओं के फॉर्म बार-बार गलत हो रहे हैं और उन्हें रोज दौड़ लगानी पड़ रही है। आरोप है कि पदाधिकारी सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं।

परिणामस्वरूप प्रतिदिन अंचल कार्यालय में मतदाताओं, कर्मचारियों और पदाधिकारियों के बीच शोर-शराबा, हल्ला-गुल्ला और नोकझोंक आम बात हो गई है। इसके अलावा और भी कोई कार्य नहीं हो पा रहा है। भीड़ इतनी है कि अंचलाधिकारी खुद को असमर्थ बता रहे हैं और मूकदर्शक बने हुए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जमशेदपुर प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन के नेतृत्व में पंचायत समिति सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अंचलाधिकारी मनोज कुमार से मुलाकात की।_

प्रमुख पानी सोरेन ने कहा कि विसंगति मतदाताओं के लिए कोई भी ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। मतदाताओं को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस पूरी अव्यवस्था की लिखित शिकायत _पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त_ से की जाएगी और उनसे हस्तक्षेप कर पूरे सिस्टम को सुचारू रूप से चलाने की मांग की जाएगी, ताकि आम मतदाताओं को परेशानी न हो।

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सतबीर सिंह बग्गा, सुनील गुप्ता, झरना मिश्रा, पंकज महतो, सोनिया भूमिज, मनोज यादव, सुशील कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!