अन्वेषा के ‘आगमनी’ सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखी दुर्गापूजा की छटा, महिषासुर मर्दिनी नृत्य ने मोहा मन
सामाजिक संस्था अन्वेषा के तत्वावधान में तथा जमशेदपुर महिला समिति के सहयोग से शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित महिला समिति प्रेक्षागृह में देवी दुर्गा के आगमन के उपलक्ष्य में ‘आगमनी’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बंगाली संस्कृति, संगीत, कविता और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से दुर्गापूजा के उल्लास को जीवंत किया गया

अन्वेषा के ‘आगमनी’ सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखी दुर्गापूजा की छटा, महिषासुर मर्दिनी नृत्य ने मोहा मन

जमशेदपुर- सामाजिक संस्था अन्वेषा के तत्वावधान में तथा जमशेदपुर महिला समिति के सहयोग से शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित महिला समिति प्रेक्षागृह में देवी दुर्गा के आगमन के उपलक्ष्य में ‘आगमनी’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बंगाली संस्कृति, संगीत, कविता और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से दुर्गापूजा के उल्लास को जीवंत किया गया।

कार्यक्रम का उदघाटन जमशेदपुर महिला समिति की पैट्रन ज्योत्सना डे, अन्वेषा की महासचिव अल्पना भट्टाचार्य, शिक्षाविद् जूही समर्पिता, शमिता रक्षित, झरना कर तथा संगीत शिल्पी अनिंदिता गुप्ता और पारोमिता बनर्जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन अल्पना भट्टाचार्य ने किया। सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत अनिंदिता गुप्ता, सुमिता घोष और सुपर्णा सेनशर्मा द्वारा वेद मंत्रों के पाठ से हुई। निलय मीटर ने कविता पाठ प्रस्तुत किया वहीं अमित राय, मुनमुन राय, शमिता रक्षित, आशीष गुप्ता, तपती दत्ता और सोमा सरकार ने श्रुति नाटक के माध्यम से दर्शकों को भावविभोर किया। अबेरा ने संगीत तथा समृद्धि तलापात्र ने नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फ्रीडम डांस एकेडमी के बच्चों द्वारा प्रस्तुत ‘महिषासुर मर्दिनी’ नृत्य रहा। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे आयोजन में बंगाली परंपरा, भक्ति और सांस्कृतिक विरासत की सुंदर झलक देखने को मिली



