रंगों में संस्कृति, कदमों में आत्मविश्वास और उत्साह में अपनापन, धूमधाम से मनी जुगसलाई में अग्रसेन जयंती
पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, जुगसलाई शाखा द्वारा आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 के अंतर्गत स्वर्गीय उमेश खिरवाल (टप्पू) स्मृति सभागार, ऋषि भवन, जुगसलाई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। दिनभर चले कार्यक्रमों में संस्कृति, कला, मनोरंजन एवं सामाजिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला

रंगों में संस्कृति, कदमों में आत्मविश्वास और उत्साह में अपनापन, धूमधाम से मनी जुगसलाई में अग्रसेन जयंती

जमशेदपुर- पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, जुगसलाई शाखा द्वारा आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 के अंतर्गत स्वर्गीय उमेश खिरवाल (टप्पू) स्मृति सभागार, ऋषि भवन, जुगसलाई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। दिनभर चले कार्यक्रमों में संस्कृति, कला, मनोरंजन एवं सामाजिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला।

मेहंदी में उकेरी संस्कृति, 17 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा
कार्यक्रम की शुरुआत मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता से हुई, जिसमें 17 प्रतिभागियों ने भाग लिया। महिलाओं ने अपने हाथों पर आकर्षक मेहंदी डिजाइनों के साथ महाराजा अग्रसेन की छवि एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रतीकों को उकेरकर अपनी कला का परिचय दिया।

मेहंदी प्रतियोगिता परिणाम:
प्रथम – प्रीति शर्मा
द्वितीय – स्नेहा अग्रवाल
तृतीय – प्रिया अग्रवाल

रंगों के जरिए बच्चों ने दिखाई कल्पनाशीलता और संवेदनशीलता
इसके पश्चात आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में दोनों आयु वर्गों को मिलाकर कुल 40 बच्चों ने भाग लिया। ग्रुप-ए के बच्चों को पर्यावरण विषय दिया गया, जबकि ग्रुप-बी के बच्चों को नेपाल में आई बाढ़ विषय पर चित्रांकन करना था। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता एवं संवेदनशीलता को रंगों के माध्यम से कागज पर जीवंत किया।

चित्रांकन प्रतियोगिता परिणाम
ग्रुप-ए:
प्रथम – काव्या अग्रवाल
द्वितीय – आराध्या सावा
तृतीय – विशेष अग्रवाल
ग्रुप-बी:
प्रथम – समृद्ध अग्रवाल
द्वितीय – खुशी अग्रवाल
तृतीय – श्रुति अग्रवाल
राजस्थानी परिधानों में सजा मंच, रैंप वॉक विद डांस रहा आकर्षण का केंद्र
शाम को आयोजित रैंप वॉक विद डांस प्रतियोगिता समारोह का मुख्य आकर्षण रही। जूनियर एवं सीनियर ग्रुप को मिलाकर कुल 19 जोड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। पारंपरिक राजस्थानी एवं मारवाड़ी वेशभूषा में सजी प्रतिभागियों की जोड़ियों ने आत्मविश्वास, आकर्षण और सांस्कृतिक गौरव के साथ मंच पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। लोक संगीत की मधुर धुनों पर नृत्य एवं रैंप वॉक ने पूरे सभागार को तालियों से गूंजायमान कर दिया।

रैंप वॉक विद डांस – परिणाम
जूनियर ग्रुप – ए
प्रथम – आरव अग्रवाल एवं आर्या अग्रवाल
द्वितीय – अन्विका एवं शिवॉय खंडेलवाल
तृतीय – पनवी एवं आराध्या नेभाटिया
सीनियर ग्रुप – बी
प्रथम – पूनम बजाज एवं लक्ष्मी शारदा
द्वितीय – प्रियंका गुप्ता एवं आद्या गुप्ता
तृतीय – रोशनी अग्रवाल एवं ख्याति अग्रवाल
*तंबोला ने बढ़ाया उत्साह, पूरे सभागार में छाया उल्लास*
कार्यक्रम के अंत में आयोजित तंबोला ने उत्साह को और बढ़ा दिया। समाज के सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। दोनों राउंड के टिकटों को लेकर प्रतिभागियों में विशेष उत्सुकता देखने को मिली और पूरे सभागार में मनोरंजन एवं उल्लास का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिलीप गोयल, दीनदयाल कांवटिया, मुरलीधर केडिया, दीपक भालोठिया, बालमुकुंद गोयल, मानव केडिया, प्रदेश महासचिव अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी), प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय भालोटिया, जिला अध्यक्ष मंटू लाल अग्रवाल, जिला महासचिव बिमल बाँकरेवाल, जिला कोषाध्यक्ष राजेश गर्ग, जिला उपाध्यक्ष दिलीप काँवटिया, राजेश गढ़वाल, लालचंद अग्रवाल, राष्ट्रीय मंत्री युवा रोहित अग्रवाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सनी संघी, महिला अध्यक्ष मनीषा संघी, सचिव कविता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अंजू चेतानी, युवा सचिव ऋषि जालान, कोषाध्यक्ष केशव गोयल आदि उपस्थित रहे।
जुगसलाई शाखा अध्यक्ष मनोज गोयल, महासचिव हेमंत गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल (पीकू), अशोक गोयल, अश्विनी अग्रवाल, अनंत मोहनका, बेबी अग्रवाल, नमिता मित्तल, वंदन केडिया, पूजा अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल हर्ष सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
अग्रसेन जयंती महोत्सव का यह आयोजन समाज की संस्कृति, संस्कार, प्रतिभा एवं सामाजिक एकता को सशक्त करने का माध्यम बन रहा है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला, वहीं समाज के सदस्यों की सहभागिता ने आयोजन को और भव्य एवं यादगार बनाया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में जुगसलाई शाखा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाज के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




