दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत क्विज, 136 विद्यार्थियों ने लिया भाग
जमशेदपुर- सिंहभूम डाक मंडल ने साकची स्थित शारदामणि गर्ल्स हाईस्कूल में दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें विभिन्न विद्यालयों के 136 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सिंहभूम डाक मंडल के वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर उदय भान सिंह और विद्यालय की प्राचार्या परोमिता चक्रबर्ती उपस्थित रही

दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत क्विज, 136 विद्यार्थियों ने लिया भाग
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=prUCttKi_6p-THb-
जमशेदपुर- सिंहभूम डाक मंडल ने साकची स्थित शारदामणि गर्ल्स हाईस्कूल में दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें विभिन्न विद्यालयों के 136 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सिंहभूम डाक मंडल के वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर उदय भान सिंह और विद्यालय की प्राचार्या परोमिता चक्रबर्ती उपस्थित रही
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=prUCttKi_6p-THb-
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में डाक टिकट संग्रह के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें देश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक व राष्ट्रीय विरासत से परिचित कराना था। क्विज में डाक टिकट संग्रह, भारतीय इतिहास, संस्कृति, महान व्यक्तित्वों और राष्ट्रीय उपलब्धियों से जुड़े प्रश्न पूछे गए।
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=kXM2bsNus6KYX8Kl

अधिकारियों ने विद्यार्थियों को योजना के उद्देश्यों व लाभों की जानकारी देते हुए डाक टिकट संग्रह को ज्ञानवर्धक और रचनात्मक शौक के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में जिज्ञासा, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और देश की विरासत के प्रति सम्मान की भावना विकसित करती हैं।




