Uncategorized

निनाद’ संस्था द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मीनगर में आयोजित हुआ ‘नन्हें स्वर’ गोस्वामी तुलसीदास जयंती विशेष

गोस्वामी तुलसीदास जयंती के अवसर पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मीनगर में निनाद द्वारा ‘नन्हें स्वर’ (अगस्त माह) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रिया कुमारी सिंह, निनाद की संस्थापक पूनम महानन्द तथा प्रतियोगिता के निर्णायक एवं वरिष्ठ साहित्यकार सह गायक राजेंद्र शाह राज द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ

निनाद’ संस्था द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मीनगर में आयोजित हुआ ‘नन्हें स्वर’ गोस्वामी तुलसीदास जयंती विशेष

जमशेदपुर- गोस्वामी तुलसीदास जयंती के अवसर पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मीनगर में निनाद द्वारा ‘नन्हें स्वर’ (अगस्त माह) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रिया कुमारी सिंह, निनाद की संस्थापक पूनम महानन्द तथा प्रतियोगिता के निर्णायक एवं वरिष्ठ साहित्यकार सह गायक राजेंद्र शाह राज द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ

प्रधानाचार्या के स्वागत वक्तव्य के पश्चात प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, जिसमें विद्यालय के पंद्रह विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनकी प्रतिभा एवं सहभागिता का उत्साहवर्धन किया गया।

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/10/IMG-20260821-WA0332-169×300.jpg" alt="" width="169" height="300" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-3669
कार्यक्रम के दौरान टीम निनाद की ओर से क्षमाश्री, आकांक्षा एवं हृदयांश राज ने गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन एवं साहित्य पर प्रकाश डालते हुए अपनी प्रस्तुति दी और विद्यार्थियों को साहित्य से जुड़ने तथा अपनी प्रतिभा को मंच देने के लिए प्रेरित किया। वहीं ‘द डार्क वॉइस’ (चंद्रमोहन सोरेन )ने अपनी शानदार बीटबॉक्सिंग प्रस्तुति से बच्चों में जोश और उत्साह भर दिया। दिव्या एवं अतुल ने भी टीम निनाद की ओर से कार्यक्रम में सहभागिता की।

ज्ञातव्य हो कि ‘नन्हें स्वर’ की पहली कड़ी पिछले महीने 21 जुलाई को सी.पी. समिति स्कूल में प्रेमचंद जयंती विशेष कार्यक्रम के रूप में शुरू हुई थी। इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए अगस्त माह में गोस्वामी तुलसीदास जयंती के अवसर पर यह आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में साहित्य, कला एवं अभिव्यक्ति के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ उन्हें मंच प्रदान करना है।

निनाद का यह प्रयास बच्चों की प्रतिभा को पहचान देने और नई पीढ़ी को हिंदी साहित्य एवं संस्कृति से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक पहल है।
प्रतियोगिता परिणाम-

जानह्वी चंद – प्रथम
बिक्की कुमार-द्वितीय
अमृत राज शर्मा – तृतीय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!