Uncategorized

परसुडीह के प्रमोद नगर में शांति लता मंडल को मुनमुन चक्रवर्ती ने दी ₹10 हजार की कान की मशीन

परसुडीह के प्रमोद नगर में जरूरतमंद महिला शांति लता मंडल को सुनने की समस्या के चलते ₹10,000 की लागत वाली कान की मशीन प्रदान की गई। संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती ने अपने निजी खर्च से यह मशीन उपलब्ध कराई। बताया गया कि शांति लता मंडल को काफी समय से कान से सुनने में परेशानी हो रही थी। उनकी इस समस्या की जानकारी जब मुनमुन चक्रवर्ती को मिली, तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए उनकी सहायता करने का निर्णय लिया। इसके बाद मुनमुन चक्रवर्ती स्वयं प्रमोद नगर स्थित शांति लता मंडल के निवास स्थान पर पहुंचीं और उन्हें कान की मशीन सौंपी

परसुडीह के प्रमोद नगर में शांति लता मंडल को मुनमुन चक्रवर्ती ने दी ₹10 हजार की कान की मशीन

जमशेदपुर- परसुडीह के प्रमोद नगर में जरूरतमंद महिला शांति लता मंडल को सुनने की समस्या के चलते ₹10,000 की लागत वाली कान की मशीन प्रदान की गई। संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती ने अपने निजी खर्च से यह मशीन उपलब्ध कराई।

बताया गया कि शांति लता मंडल को काफी समय से कान से सुनने में परेशानी हो रही थी। उनकी इस समस्या की जानकारी जब मुनमुन चक्रवर्ती को मिली, तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए उनकी सहायता करने का निर्णय लिया। इसके बाद मुनमुन चक्रवर्ती स्वयं प्रमोद नगर स्थित शांति लता मंडल के निवास स्थान पर पहुंचीं और उन्हें कान की मशीन सौंपी

मशीन मिलने के बाद शांति लता मंडल और उनके परिवार के सदस्यों ने खुशी व्यक्त करते हुए मुनमुन चक्रवर्ती के प्रति आभार जताया। परिजनों ने कहा कि सुनने में परेशानी के कारण उन्हें रोजमर्रा के कार्यों और बातचीत में काफी दिक्कत होती थी। कान की मशीन मिलने से उन्हें काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर मुनमुन चक्रवर्ती ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को समझकर समय पर उनके साथ खड़ा होना ही सच्ची मानवता और समाजसेवा है। उन्होंने कहा कि किसी जरूरतमंद के जीवन में छोटी-सी सहायता भी बड़ा बदलाव ला सकती है। उन्होंने आगे भी अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंद लोगों की सहायता करते रहने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!