Uncategorized

जमशेदपुर पहुंचीं डीजीपी अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक

झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं । इस दौरान डीजीपी ने एसएसपी के आवासीय कार्यालय में संगठित अपराध से संबंधित घटनाओं की समीक्षा की और पुलिस अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए बैठक में कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोटा, पश्चिमी सिंहभूम के अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक , जमशेदपुर के एसएसपी एहतेशाम वकरीब , एसपी, ग्रामीण एसपी समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में QR आधारित बीट पुलिसिंग, गोलमुरी थाना अंतर्गत केनरा बैंक डकैती कांड व सोनारी थाना क्षेत्र स्थित बिंदल मॉल में हुई फायरिंग की घटना की विस्तृत समीक्षा की

जमशेदपुर पहुंचीं डीजीपी अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक

जमशेदपुर – झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं । इस दौरान डीजीपी ने एसएसपी के आवासीय कार्यालय में संगठित अपराध से संबंधित घटनाओं की समीक्षा की और पुलिस अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए बैठक में कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोटा, पश्चिमी सिंहभूम के अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक , जमशेदपुर के एसएसपी एहतेशाम वकरीब , एसपी, ग्रामीण एसपी समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में QR आधारित बीट पुलिसिंग, गोलमुरी थाना अंतर्गत केनरा बैंक डकैती कांड व सोनारी थाना क्षेत्र स्थित बिंदल मॉल में हुई फायरिंग की घटना की विस्तृत समीक्षा की । डीजीपी ने संबंधित कांडों की वर्तमान स्थिति, अनुसंधान की वर्तमान प्रगति के अलावा मामले में गठित एसआईटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। गोलमुरी केनरा बैंक डकैती मामले में सीसीटीवी फुटेज में चिन्हित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया। आपको बता दें कि जमशेदपुर के गोलमुरी में हुई बैंक डकैती झारखंड में अब तक की सबसे बड़ी बैंक डकैती है। डीजीपी तदाशा मिश्रा ने बैठक में अपराध नियंत्रण, संगठित अपराध पर प्रभावी कार्रवाई, QR आधारित बीट पुलिसिंग को और सुदृढ़ व प्रभावी बनाने तथा महत्वपूर्ण कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!