Uncategorized

शहर की गिरती विधि व्यवस्था, अपराधियों के बढ़ते हुए मनोबल एवं शहर के हर क्षेत्र में रोज़ होती आपराधिक घटनाओं से शहर का आम नागरिक त्रस्त है

हर वर्ग इसके प्रति आक्रोश है । जनता के इसी आक्रोश को स्वर देने के लिए भाजपा जमशेदपुर महानगर के द्वारा 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद बुलाया गया है । बंद की पूर्व संध्या पर लोगों से बंदी में शामिल होने का आवाहन करने के लिए भाजपा जुगसलाई मंडल के अध्यक्ष हन्नु जैन के नेतृत्व एवं महानगर के पूर्व महामंत्री सह वार्ड पार्षद अनिल मोदी और मंडल के पूर्व अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि नागेंद्र पांडेय की विशेष उपस्तिथि में एक मशाल जुलूस निकाला गया

जमशेदपुर-शहर की गिरती विधि व्यवस्था, अपराधियों के बढ़ते हुए मनोबल एवं शहर के हर क्षेत्र में रोज़ होती आपराधिक घटनाओं से शहर का आम नागरिक त्रस्त है । हर वर्ग इसके प्रति आक्रोश है । जनता के इसी आक्रोश को स्वर देने के लिए भाजपा जमशेदपुर महानगर के द्वारा 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद बुलाया गया है । बंद की पूर्व संध्या पर लोगों से बंदी में शामिल होने का आवाहन करने के लिए भाजपा जुगसलाई मंडल के अध्यक्ष हन्नु जैन के नेतृत्व एवं महानगर के पूर्व महामंत्री सह वार्ड पार्षद अनिल मोदी और मंडल के पूर्व अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि नागेंद्र पांडेय की विशेष उपस्तिथि में एक मशाल जुलूस निकाला गया । जुलूस बाटा चौक से जुगसलाई के विभिन्न बाज़ारों का भ्रमण करते हुए बाटा चौक में समाप्त हुआ । जुलूस में शामिल कार्यकर्ता अपने हाथों में मशाल ले कर राज्य सरकार और जिला प्रसाशन के नाकामियों के खिलाफ नारे बाजी कर रहे थे । मशाल जुलूस के प्रति व्यापारियों के समर्थन को देखते हुए यह तय है कि कल का बंद ऐतिहासिक रहेगा । आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्रशेखर दास, रितेश जैन, नितिन झा, पिंटू शर्मा, गणेश रविदास, रविकांत पांडेय, पिंटू सैनी, विनय गुलाटी, निशा दीक्षित, सुनील सिंह, अनूप खां, नारायण सिंह, नवीन गुप्ता, पवन सिंह, आयुष राज, सूरज वर्मा, विजय हेम्ब्रम, विकास सिंह, अनिकेत कुमार, कुणाल सराफ, विकास महतो, संजीत पांडेय, राजा सिंह, जितेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, बिनय शर्मा, बिमला देवी, अर्चना बरनवाल, आशा दीक्षित, सारिका अग्रवाल, गुरुचरण सिंह, अनिल सेठ, संजय सोनकर, अनिल चौहान, निखिल सिंह, सिद्धांत मोहन, अंशु मिश्रा, शुभम प्रसाद, अनिमेश पाण्डेय, शुभम मोहंती, आलोक रजक, अभिनव गोस्वामी, सुजल प्रसाद, मोलू सिंह, सूरज सिंह, कन्हैया गुप्ता, शुभम सोनकर, अमन कुमार, मनीष वर्मा, मंजीत सिंह, प्रशांत सिंह, सन्नी सागर, सुजल वर्मा समेत अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!