आदित्यपुर थाना शांति समिति बैठक में सफाई शुल्क पर पूजा समितियों का भारी विरोध, पूजा समितियों को भी दिए गए सख्त निर्देश
सीओ का आदेश बगैर एसडीएम के अनापत्ति के कोई खतरनाक खेल या मनोरंजक झूले नहीं लगाने का निर्देश

आदित्यपुर थाना शांति समिति बैठक में सफाई शुल्क पर पूजा समितियों का भारी विरोध, पूजा समितियों को भी दिए गए सख्त निर्देश

सीओ का आदेश बगैर एसडीएम के अनापत्ति के कोई खतरनाक खेल या मनोरंजक झूले नहीं लगाने का निर्देश
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=ZInIkPCN5Y4m3BAs
सरायकेला खरसावां- आदित्यपुर- आदित्यपुर थाना में दुर्गापूजा को लेकर रविवार को शांति समिति बैठक मेयर संजय सरदार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. जिसमें नगर निगम द्वारा जारी की गई सफाई शुल्क पर पूजा समितियों का भारी विरोध हुआ. वहीं पूजा समितियों को भी सख्त निर्देश दिये गए. बता दें कि आदित्यपुर 22 लाइसेंसी दुर्गापूजा कमेटी, 9 गैर लाइसेंसी दुर्गा पूजा समितियां हैं. बैठक में आपनजन क्लब सालडीह द्वारा इस वर्ष रावण दहन नहीं करने की बात कही गई. इस वर्ष 11 अक्टूबर को कलश स्थापना और 20 को विजयादशमी मनाया जाएगा. जबकि मूर्ति विसर्जन 21 अक्टूबर को होना तय हुआ है.
बैठक का मुख्य मुद्दा
बैठक का मुख्य मुद्दा यह रहा कि नगर निगम द्वारा इस बार सफाई कार्य के लिए 950 रुपये जेसीबी और 750 रुपये ट्रैक्टर ट्राली का शुल्क लेने की नोटिस जारी की गई है. इस पर सभी पंडाल आयोजकों ने नगर निगम के नोटिस की भत्सर्ना की. बैठक में नगर निगम की ओर से मेयर संजय सरदार, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह आए थे. उन्होंने इस विषय पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जबकि प्रतिनिधि के रूप में निगम के जेई उपस्थित थे. ट्रैफिक डायवर्सन का मुद्दा उठा, आवास बोर्ड ऑफिस के बगल में पार्किंग का सुझाव आया, जहां लाइट और सुरक्षा की व्यवस्था की जरूरत होगी. पंडालों के आसपास सफाई की जरूरत है, पंडाल तक आने वाले रोड को दुरुस्त कराने की जरूरत है. ड्रोन से सुरक्षा और संवेदनशील स्थानों पर लाइटिंग की व्यवस्था की जरूरत है. षष्ठी से नवमी तक प्रवीण सिंह सेवा संस्थान में महिला सुरक्षा बल की पर्याप्त व्यवस्था की मांग उठी. स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने का नगर निगम का कार्य धीमी है इस पर रोष जताया गया. काडाकाट दुर्गा स्थान गम्हरिया में भैंसा बलि होगी. फुटबॉल मैदान में वॉच टावर स्थापित करने की मांग उठी. मेले में झूला या कोई भी खतरनाक मनोरंजन के साधन एसडीएम के अनापत्ति प्रमाण पत्र के ही लगाने का निर्देश दिया गया. फुटबॉल मैदान में इन आउट गेट अलग अलग करने का सख्त निर्देश दिया गया.
बैठक में उपस्थित गणमान्य
मेयर संजय सरदार, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह, अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार, बीडीओ, एसडीपीओ, थाना प्रभारी अंजनी कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजू कुमार, पूर्व डीएसपी सरयू पासवान, रवींद्र नाथ चौबे, भगवान सिंह, जगदीश नारायण चौबे, सुरेश धारी, अम्बुज कुमार, बीपी तिवारी, पार्षद सुधीर चौधरी, पार्षद राजरानी महतो, पूर्व पार्षद वीरेंद्र गुप्ता, मनोज पासवान, कृष्ण गोपाल पिंटू, प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्थान से शंकर सिंह, तापस सरकार, पीसी गोराई, मनोहर कर्मकार, भगलू सोरेन, रीतिका मुखी, शंभू दयाल मोदी, अमित प्रमाणिक, रामाशंकर पांडेय आदि उपस्थित थे.


