जमशेदपुर दुर्गापूजा केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष अचिन्त्म गुप्ता एवं उनके सहयोगी कर रहें हैं लाखो का गवन- अरूण सिंह
जमशेदपुर दुर्गापूजा केन्द्रीय समिति के पूर्व सचिव एवं आजीवन सदस्य अरूण सिंह के नेतृत्व में केन्द्रीय समिति से जुड़े अनेकों सदस्यों ने जमशेदपुर के उपायुक्त से मुलाकात कर जमशेदपुर दुर्गापूजा केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष अचिन्त्म गुप्ता एवं उनके सहयोगियो के द्वारा पंजीकृत संस्था में लाखों रूपए गवन का आरोप लगया है और उपायुक्त से आग्रह किया है कि सक्षम अधिकारी से इसकी जांच कराएं

जमशेदपुर दुर्गापूजा केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष अचिन्त्म गुप्ता एवं उनके सहयोगी कर रहें हैं लाखो का गवन- अरूण सिंह


जमशेदपुर- जमशेदपुर दुर्गापूजा केन्द्रीय समिति के पूर्व सचिव एवं आजीवन सदस्य अरूण सिंह के नेतृत्व में केन्द्रीय समिति से जुड़े अनेकों सदस्यों ने जमशेदपुर के उपायुक्त से मुलाकात कर जमशेदपुर दुर्गापूजा केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष अचिन्त्म गुप्ता एवं उनके सहयोगियो के द्वारा पंजीकृत संस्था में लाखों रूपए गवन का आरोप लगया है और उपायुक्त से आग्रह किया है कि सक्षम अधिकारी से इसकी जांच कराएं
पूर्व सचिव अरूण सिंह ने बताया कि जमशेदपुर दुर्गापूजा केन्द्रीय समिति निबंधन अधिनियम 21, 1860 वर्ष 2017/18 मे निबंधित किया गया है। समिति नियमावली कंडिका 12 के प्रावधाना अनुसार समिति का लेखा संधारण नियमित रूप से किया जाना है तथा प्रति वर्ष आम सभा के निर्यायानुसार पंजीकृत अंकेक्षण पदाधिकारी बहाल कर समिति का अंकेक्षण करना है।
जमशेदपुर दुर्गापूजा केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष एंव महासचिव के द्वारा समिति का बैक एकाउंट का संचालन नहीं किया गया है और ना ही समिति का अंकेक्षण पंजीकृत अंकेक्षण पदाधिकारी से कराया गया है।
प्रत्येक वर्ष समिति सदस्यो एंव दुर्गापूजा के आयोजन कर्ताओ से लाखों रूपए का उगाही कर समिति के अध्यक्ष अचिन्त्म गुप्ता एवं उनके सहयोगी गवन कर रहें है। केन्द्रीय समिति पिछ्ले तीन वर्षो मे नये दुर्गापूजा समिति के आयोजको से तीन हजार एवं शहर के सभी दुर्गापूजा समिति से तीन सौ रूपए प्रति बर्ष वसूल रही है। जमशेदपुर दुर्गापूजा केन्द्रीय समिति ने 2026 के आम सभा मे जो अंकेक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत किया उसे किसी पंजीकृत अंकेक्षण पदाधिकारी से निरीक्षण नहीं कराया है और प्रतिवेदन में बैक ब्योरा भी गलत प्रस्तुत किया गया है। बैक मे जितने पैसे है उसे कम कर के अंकेक्षण प्रतिवेदन तैयार किया गया है।
इससे स्पष्ट होता हे कि केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष अचिन्त्म गुप्ता पिछले तीन बर्षो से अपने सहयोगियो के साथ मिलकर समिति का लाखों रूपए षड़यंत्र के तहत गवन कर रहें हैं।
अरूण सिंह ने उपायुक्त से कहा कि इस वर्ष अत्याधिक बरसात होने के कारण रोड की हालत खराब हो गई है दुर्गा पूजा स्थल गीला एंव फिसलन नूमा हो गया है। दुर्गापूजा समितियों को स्लैग प्रचूर मात्रा में उपलब्ध हो पाएगा या नहीं इसकी जानकारी जिला प्रशासन को देनी चाहिए क्योकि पिछ्ले बर्ष स्लैग के लिए काफी परेशानी हुई थी।अगर दुर्गापूजा के आयोजन कर्ताओ को पहले जानकारी मिल जाए की उनको कितना स्लैग कब तक मिलेगा या नहीं मिलेगा ताकि दूसरी वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार हो सके।
आज के प्रतिनिधिमंडल केन्द्रीय समिति के सलाहकार राम नाथ सिंह, दिलजय बोस, महेश नन्द चौबे, रितिका श्रीवास्तव , विजय तिवारी, राजु सिंह, रणजीत सरकार शामिल थें।



