Uncategorized

नशे में धुत युवक-युवतियों ने कई वाहनों को टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया पुलिस ने पीछा कर उन्हें हिरासत में लिया और कार से शराब की बोतलें बरामद की

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह बस स्टैंड के पास आज रात सड़क हादसे के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लाल रंग की कार में दो युवक और दो युवतियां सवार थे. आरोप है कि कार ने रास्ते में कुछ वाहनों को टक्कर मारी और इसके बाद चालक कार लेकर मौके से आगे निकल गया. सूचना मिलने के बाद सीतारामडेरा थाना की पीसीआर टीम सक्रिय हुई. पुलिस ने भुइयांडीह बस स्टैंड से बागुनहातु चौक तक कार का पीछा किया. इसके बाद पुलिस ने टीमकेन कंपनी के पास कार को रोक लिया और उसमें सवार सभी चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना ले गयी

कई वाहनों को टक्कर मारकर भाग रहे चार युवक-युवतियाें को पुलिस ने पीछा कर दबोचा, कार से शराब की बोतलें और बेसबॉल बैट बरामद

जमशेदपुर में नशे में धुत युवकों-युवतियों ने कई वाहनों को टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया. पुलिस ने पीछा कर उन्हें हिरासत में लिया और कार से शराब की बोतलें बरामद कीं.

जमशेदपुर – सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह बस स्टैंड के पास आज रात सड़क हादसे के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लाल रंग की कार में दो युवक और दो युवतियां सवार थे. आरोप है कि कार ने रास्ते में कुछ वाहनों को टक्कर मारी और इसके बाद चालक कार लेकर मौके से आगे निकल गया. सूचना मिलने के बाद सीतारामडेरा थाना की पीसीआर टीम सक्रिय हुई. पुलिस ने भुइयांडीह बस स्टैंड से बागुनहातु चौक तक कार का पीछा किया. इसके बाद पुलिस ने टीमकेन कंपनी के पास कार को रोक लिया और उसमें सवार सभी चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना ले गयी

कार से बरामद बेस बैट.कार को पहुंचा काफी नुकसान
हादसे में लाल रंग की कार को काफी नुकसान पहुंचा है. हालांकि, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कार ने रास्ते में किन-किन वाहनों को टक्कर मारी और घटना किन परिस्थितियों में हुई. स्थानीय लोगों के अनुसार, कार में सवार युवक-युवतियों की उम्र कम प्रतीत हो रही थी. उनके नाबालिग होने की आशंका जतायी गयी है. हालांकि, उनकी उम्र और पहचान की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है. वहीं, कार से बेस बैट, शराब की बोतलें और सिगरेट के खाली पैकेट भी पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच
पुलिस हिरासत में लिये गये लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटा रही है. साथ ही हादसे के दौरान कार कौन चला रहा था और वाहन की रफ्तार समेत अन्य बिंदुओं की भी जांच की जा रही है. पुलिस की जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!