Uncategorized

झामुमो राज में जंगल भी सुरक्षित नहीं – डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि झामुमो राज में अब जंगल भी सुरक्षित नहीं है । राज्य में पिछले 7 वर्षों से कोयला, बालू , पत्थर तथा अन्य प्राकृतिक संसाधनों की चोरी एवं लूट होती रही है ।अब तो घने जंगल में पेड़ों की कटाई भी होने लगी है । विगत दिनों पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत सांकाभांगा गाँव के पास के जंगल में बड़ी संख्या में साल (सखुआ) के पेड़ काटे गए परन्तु वन विभाग पेड़ों के कटाई को रोकने में विफल रही

झामुमो राज में जंगल भी सुरक्षित नहीं – डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

जमशेदपुर- भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि झामुमो राज में अब जंगल भी सुरक्षित नहीं है । राज्य में पिछले 7 वर्षों से कोयला, बालू , पत्थर तथा अन्य प्राकृतिक संसाधनों की चोरी एवं लूट होती रही है ।अब तो घने जंगल में पेड़ों की कटाई भी होने लगी है विगत दिनों पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत सांकाभांगा गाँव के पास के जंगल में बड़ी संख्या में साल (सखुआ) के पेड़ काटे गए परन्तु वन विभाग पेड़ों के कटाई को रोकने में विफल रही

सबसे हैरानी की बात है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के महज 3 किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ काटे जा रहे थे और वन विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी । जल , जंगल, ज़मीन की सुरक्षा करने के वादे के साथ सत्ता में आई झामुमो सरकार जंगलों में पेड़ों के कटाई को रोक नहीं सकी। डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राज्य में हो रहे प्राकृतिक संसाधनों के लूट तथा जंगलों में हो रहे पेड़ों की कटाई को रोकने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!