रांची अनगड़ा प्रखंड के तुरुप टोल प्लाज़ा का नाम बदलकर स्व○शिबू सोरेन टोल प्लाज़ा किया जाए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग – समाजवादी पार्टी झारखंड प्रदेश शुभम सिन्हा प्रवक्ता
राजधानी रांची में झारखंड प्रदेश समाजवादी पार्टी की ओर से रांची में स्व शिबू सोरेन का प्रथम श्रद्धांजलि दी गई, जहां रांची अनगड़ा प्रखंड के तुरुप टोल के नजदीक पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड आन्दोलन के अगुआ दिशुम गुरू शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि मनाई गई, वहाँ के उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि तुरुप टोल प्लाजा का नाम बदलकर स्व○ शिबू सोरेन का नाम किया जाय

रांची अनगड़ा प्रखंड के तुरुप टोल प्लाज़ा का नाम बदलकर स्व○शिबू सोरेन टोल प्लाज़ा किया जाए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग – समाजवादी पार्टी झारखंड प्रदेश शुभम सिन्हा प्रवक्ता

रांची – राजधानी रांची में झारखंड प्रदेश समाजवादी पार्टी की ओर से रांची में स्व शिबू सोरेन का प्रथम श्रद्धांजलि दी गई, जहां रांची अनगड़ा प्रखंड के तुरुप टोल के नजदीक पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड आन्दोलन के अगुआ दिशुम गुरू शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि मनाई गई, वहाँ के उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि तुरुप टोल प्लाजा का नाम बदलकर स्व○ शिबू सोरेन का नाम किया जाय

समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव एवं प्रधान महासचिब मुस्तफा अंसारी ने कहा कि यह जनता जनार्दन की मांग आई हैं टोल प्लाज़ा का नाम बदलकर दिशुम गुरू शिबू सोरेन टोल रखा जाए, प्रधान महासचिब मुस्तफा अंसारी ने बोला कि प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग हम समाजवादी विचार धारा के लोगो ने की हैं प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर भारत रत्न पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन पुण्यतिथि पर
इस पुण्यतिथि कार्यक्रम के अवसर पर किन्नरों को शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया, इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, प्रदेश प्रधान महासचिब मुस्तफा अंसारी, झारखंड प्रदेश युवा महासचिव सह प्रवक्ता शुभम सिन्हा, इम्तियाज ओहदार,सुरेन्द्र कालिंदी,रामप्रसाद गोप,इब्राहिम अंसारी,प्रकाश महतो, धनीराम करमाली आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
प्रदेश महासचिब सह प्रवक्ता युवजन समाजवादी के शुभम सिन्हा ने बोला कि समाजवाद विचार धारा पूरे झारखण्ड में काम कर रही हैं झारखंड निर्माता दिशुम गुरू शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर यह मांग जनता की मांग हैं इसे पूरा करना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का फर्ज होगा




