Uncategorized

सोनारी के मैदान से स्थानीयों को बेदखली पर सरयू राय सख्त, मामले का समाधान कराएंगे

सोनारी के भागवत मुहल्ला स्थित खेल मैदान से स्थानीय लोगों का प्रवेश बंद किए जाने के मामले में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने संज्ञान लिया है। सोमवार को मुहल्लावासियों ने बिष्टुपुर स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर मैदान को लेकर उत्पन्न स्थिति से उन्हें अवगत कराया

सोनारी के मैदान से स्थानीयों को बेदखली पर सरयू राय सख्त, मामले का समाधान कराएंगे

जमशेदपुर- सोनारी के भागवत मुहल्ला स्थित खेल मैदान से स्थानीय लोगों का प्रवेश बंद किए जाने के मामले में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने संज्ञान लिया है।
सोमवार को मुहल्लावासियों ने बिष्टुपुर स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर मैदान को लेकर उत्पन्न स्थिति से उन्हें अवगत कराया
सरयू राय ने संबंधित पदाधिकारियों से वार्ता कर मामले का समाधान कराने का आश्वासन दिया।

मुहल्लावासियों ने बताया कि उक्त मैदान का उपयोग मुहल्ला बसने के समय से ही स्थानीय बच्चे खेलकूद के लिए तथा लोग शादी-विवाह और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए करते रहे हैं।
लोगों ने सरयू राय को बताया कि करीब दो वर्ष पहले जुस्को ने मैदान की चहारदीवारी कर दी थी। विरोध के बाद कंपनी के लैंड विभाग के अधिकारियों ने मैदान को स्थानीय लोगों के उपयोग के लिए उपलब्ध रखने का आश्वासन दिया था।
स्थानीय लोगों के अनुसार अब मैदान को पूरी तरह घेरकर उनका प्रवेश बंद कर दिया गया है। वहां विद्यालय से संबंधित बोर्ड भी लगाया गया है। इससे मुहल्लावासियों में आक्रोश है। उन्होंने सरयू राय से हस्तक्षेप कर मैदान को पूर्व की तरह स्थानीय उपयोग के लिए उपलब्ध कराने की मांग की।

सरयू राय ने कहा कि स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी सुविधा और मैदान के उपयोग को ध्यान में रखते हुए वे मामले की वस्तुस्थिति की जानकारी लेंगे। संबंधित पदाधिकारियों से बातचीत कर उचित समाधान का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!