Uncategorized

गैर लाइसेंसी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सिक्युरिटी गार्ड का शोषण करने को लेकर संवाददाता सम्मेलन आयोजित

प्राईवेट सिक्युरिटी गार्ड एजेंसी के संचालक सत्येन्द्र नारायण सिंह ने पूर्वी सिंहभुम जिले में विभिन्न जगहों में कार्य कर रहे गैर लाइसेंसी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा निजी सिक्युरिटी गार्ड के शोषण के मामले को गंभीरता से उठाया है । श्री सिंह ने बाराद्वारी में संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर कहा है कि विभिन्न गैर लाइसेंसी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सिक्युरिटी गार्ड के रूप में कार्य कर रहे लोगों का घोर शोषण किया जा रहा है

गैर लाइसेंसी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सिक्युरिटी गार्ड का शोषण करने को लेकर संवाददाता सम्मेलन आयोजित

जमशेदपुर – प्राईवेट सिक्युरिटी गार्ड एजेंसी के संचालक सत्येन्द्र नारायण सिंह ने पूर्वी सिंहभुम जिले में विभिन्न जगहों में कार्य कर रहे गैर लाइसेंसी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा निजी सिक्युरिटी गार्ड के शोषण के मामले को गंभीरता से उठाया है । श्री सिंह ने बाराद्वारी में संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर कहा है कि विभिन्न गैर लाइसेंसी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सिक्युरिटी गार्ड के रूप में कार्य कर रहे लोगों का घोर शोषण किया जा रहा है उन्होंने श्रमिक हित से संबंधित यह महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि जमशेदपुर क्षेत्र में कुछ गैर-लाइसेंसी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का पालन नहीं किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। इनमें सुरक्षा गार्डों से निर्धारित कार्य अवधि से अधिक कार्य कराया जाना, उचित प्रशिक्षण का अभाव तथा पी एफ , ईएसआई , बोनस एवं अन्य वैधानिक सुविधाओं से वंचित किए जाने जैसे विषय शामिल हैं। साथ ही विशेष रूप से यह भी शिकायत सामने आ रही है कि 8 घंटे की निर्धारित ड्यूटी के अनुरूप वेतन भुगतान पर 12 घंटे तक कार्य कराया जा रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से जुडे सुरक्षा गार्ड रोजगार खोने के भय से इसका विरोध नहीं कर पाते। विरोध करने पर नौकरी से हटाने की बात कहे जाने की शिकायतें भी सामने आती हैं। इस मामले को लेकर प्राईवेट सिक्युरिटी गार्ड एजेंसी के संचालक गंभीरता से लिया है और प्रेस के माध्यम से जिला श्रम पदाधिकारी , जिला प्रशासन एवं संबंधित उच्च पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि इस गंभीर विषय का संज्ञान लेते हुए संबंधित मामलों की उचित जाँच कर आवश्यक कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाए तथा सुरक्षा गार्डो को निर्धारित कार्य अवधि, वैधानिक सुविधाएँ एवं सम्मानजनक एवं नियमानुसार पारिश्रमिक सुनिश्चित कराया जाए। संवाददाता सम्मेलन में सत्येन्द्र नारायण सिंह के साथ अन्य लोग भी उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!