रोट्रैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर ह्यूमैनिटेरियंस और टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा बारीडीह में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
जनस्वास्थ्य और प्राथमिक चिकित्सा सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रोट्रैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर ह्यूमैनिटेरियंस एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आज बारीडीह कम्युनिटी सेंटर में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर से 100 से अधिक स्थानीय नागरिकों ने लाभ उठाया। इस बहु-संस्थागत शिविर की रूपरेखा और समग्र समन्वय रोट्रैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर ह्यूमैनिटेरियंस की सलाहकार रोटेरियन प्रीति सैनी द्वारा किया गया, जिन्होंने विभिन्न संस्थाओं, डायग्नोस्टिक सहयोगियों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम को एक मंच पर जोड़ा। विशेषज्ञ चिकित्सीय दल का नेतृत्व प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. ओम प्रकाश पांडेय ने किया। टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से इसका नेतृत्व एवं समन्वय एरिया ऑफिसर (ईस्ट ज़ोन) नवीन दास ने किया

रोट्रैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर ह्यूमैनिटेरियंस और टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा बारीडीह में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/09/IMG-20260919-WA0331-300×225.jpg" alt="" width="300" height="225" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-3402

जमशेदपुर – जनस्वास्थ्य और प्राथमिक चिकित्सा सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रोट्रैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर ह्यूमैनिटेरियंस एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आज बारीडीह कम्युनिटी सेंटर में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर से 100 से अधिक स्थानीय नागरिकों ने लाभ उठाया।

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/09/IMG-20260919-WA0330-300×225.jpg" alt="" width="300" height="225" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-3402

इस बहु-संस्थागत शिविर की रूपरेखा और समग्र समन्वय रोट्रैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर ह्यूमैनिटेरियंस की सलाहकार रोटेरियन प्रीति सैनी द्वारा किया गया, जिन्होंने विभिन्न संस्थाओं, डायग्नोस्टिक सहयोगियों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम को एक मंच पर जोड़ा। विशेषज्ञ चिकित्सीय दल का नेतृत्व प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. ओम प्रकाश पांडेय ने किया। टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से इसका नेतृत्व एवं समन्वय एरिया ऑफिसर (ईस्ट ज़ोन) नवीन दास ने किया



जबकि क्लब अध्यक्ष रोट्रैक्टर अमरिंदर सिंह ने संगठनात्मक नेतृत्व प्रदान किया। वहीं मैदान पर पूरी व्यवस्था, संचालन और पंजीकरण की जिम्मेदारी क्लब सचिव रोट्रैक्टर श्लोक पांडेय एवं बारीडीह कम्युनिटी सेंटर प्रबंधन टीम ने कुशलतापूर्वक संभाली।
शिविर के दौरान लाभार्थियों की ब्लड शुगर, थायराइड, लिपिड प्रोफाइल, ब्लड प्रेशर (बीपी) और Body Mass Index (बीएमआई) की निःशुल्क जांच की गई। प्राप्त रिपोर्टों का मौके पर ही विश्लेषण कर डॉ. ओम प्रकाश पांडेय ने मरीजों को उचित डॉक्टरी परामर्श, जीवनशैली से जुड़ी सावधानियां और आवश्यक दवाइयों की सलाह दी।



शिविर के तकनीकी और जांच कार्यों में स्वास्थ्य एवं फार्मा क्षेत्र के विशेषज्ञों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसमें बेलाल सिद्दीकी (एसआरएल डायग्नोस्टिक्स), दीपांजन रॉय चौधरी (एबॉट), शशि कुमार गुप्ता (प्रेजो फार्मा), सचिन पांडेय, मोहित निशांत, विकास कुमार पांडेय, स्वपन पायरा, अमन वर्मा (सन फार्मा), चिन्मय पंडित (एल्केम), सूर्य सिंह (डॉ. रेड्डीज) तथा आकाश कुमार (डॉ. रेड्डीज/नेस्ले) शामिल रहे।



