Uncategorized

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर राजेश शुक्ल ने बधाई दी, उनके 25 वर्ष की सेवा को बेजोड़ और बेमिसाल बताया

प्रदेश भाजपा झारखंड के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और प्रबुद्ध प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश संयोजक श्री राजेश कुमार शुक्ल, वरिष्ठ अधिवक्ता ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिन पर अपनी शुभकामनाएं दिया है और उनके 25 वर्ष के सुशासन और लोककल्याणकारी सेवा को बेजोड़, बेमिसाल और अतुलनीय बताया है

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर राजेश शुक्ल ने बधाई दी, उनके 25 वर्ष की सेवा को बेजोड़ और बेमिसाल बताया

जमशेदपुर- प्रदेश भाजपा झारखंड के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और प्रबुद्ध प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश संयोजक श्री राजेश कुमार शुक्ल, वरिष्ठ अधिवक्ता ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिन पर अपनी शुभकामनाएं दिया है और उनके 25 वर्ष के सुशासन और लोककल्याणकारी सेवा को बेजोड़, बेमिसाल और अतुलनीय बताया है

श्री शुक्ल जो प्रदेश भाजपा झारखंड के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता भी है ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाया, सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र को मूर्त रूप दिलाया और अपने सेवा के 25 वर्ष में एक शानदार इतिहास बनाया, गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री का सफर में अनेक योजनाएं आई जिनमें स्वच्छ भारत अभियान, जन धन योजना ,आयुष्मान भारत,और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने आम जनता के जीवन स्तर को बदलने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई

प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री शुक्ल ने प्रधानमंत्री को भेजे बधाई संदेश में कहा है कि श्री मोदी ने 25 वर्षों के सेवा में और सार्वजनिक जीवन में उन्होंने बिना एक दिन छुट्टी लिए देश और जनता की सेवा की है प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिन पर झारखंड में आशीष का दिया हर गाँव, मुहल्ला,शहर से गाँव तक लोंगो द्वारा जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु और यशस्वी होने का आशीर्वाद लोंगो द्वारा दिया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!