Uncategorized

दिल्ली के लाल किले की तर्ज पर बनेगा पूजा पंडाल, कृष्ण बॉयज कमेटी ने किया भूमि पूजन

19वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज, सात दिवसीय मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

दिल्ली के लाल किले की तर्ज पर बनेगा पूजा पंडाल, कृष्ण बॉयज कमेटी ने किया भूमि पूजन

जमशेदपुर- 19वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज, सात दिवसीय मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

जमशेदपुर, छोटा गोविंदपुर- कृष्ण बॉयज कमेटी, छोटा गोविंदपुर द्वारा आयोजित 19वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में पूजा पंडाल का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस वर्ष पूजा पंडाल का निर्माण दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले की तर्ज पर किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगा।
समिति की ओर से बताया गया कि आगामी 4 सितंबर से 11 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में सात दिवसीय मेला, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा, राधा बनो कृष्ण प्रतियोगिता, भक्ति संध्या एवं जागरण, दही-हांडी प्रतियोगिता तथा विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महोत्सव को लेकर क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिल रही है।

्भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान समिति के महासचिव एवं मीडिया प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि कृष्ण बॉयज कमेटी पिछले 19 वर्षों से क्षेत्र में धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। इस वर्ष महोत्सव को और अधिक भव्य एवं यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक शामिल होंगे। समिति का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को भी बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राकेश सिंह, उपाध्यक्ष गुड्डू सिंह एवं विकास सिंह, महासचिव विजय कुमार एवं गणेश यादव, सचिव अभय सिंह एवं चंदन सिंह, कोषाध्यक्ष आलोक सिंह, नाइक (परविंदर) एवं कृष्णा मुरारी, संयोजक अंकुर कुमार तथा मीडिया प्रभारी अजीत सिंह राजपूत सहित समिति के अन्य सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कृष्ण बॉयज कमेटी ने क्षेत्रवासियों से महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!