सोशल साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘ओये चिल मार’ 25 सितंबर को रिलीज होगी
तुलसीराम प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले निर्मित हिंदी सोशल साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘ओये चिल मार’ का टीजर और ट्रेलर, मेकर्स द्वारा पिछले दिनों मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित रेड बल्ब स्टूडियो में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान जारी कर दिया गया। इस समारोह में फिल्म की पूरी कास्ट एवं क्रू के साथ बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे

सोशल साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘ओये चिल मार’
25 सितंबर को रिलीज होगी


तुलसीराम प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले निर्मित हिंदी सोशल साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘ओये चिल मार’ का टीजर और ट्रेलर, मेकर्स द्वारा पिछले दिनों मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित रेड बल्ब स्टूडियो में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान जारी कर दिया गया। इस समारोह में फिल्म की पूरी कास्ट एवं क्रू के साथ बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/09/IMG-20260829-WA0188-300×244.jpg" alt="" width="300" height="244" class="alignnone size-medium wp-imagewp-image-3182
सामाजिक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर के रूप में प्रस्तुत की जा रही इस फिल्म का निर्देशन और संपादन नितिन एम. रोकड़े ने किया है। नितिन रोकड़े इससे पहले कई चर्चित फिल्मों का संपादन कर चुके हैं। बतौर निर्देशक ‘ओए चिल मार’ उनकी पहली फिल्म है। फिल्म की कहानी अरविंद यादव और नितिन रोकड़े ने लिखी है। फिल्म का संगीत असलम केई ने तैयार किया है,

जबकि गीत ईश्वरी फ्रांसिस ने लिखे हैं। इस फिल्म के पी आर ओ वरिष्ठ प्रचारक समरजीत और वेदांत मिश्रा हैं। फिल्म में नवोदित अभिनेता तेजस देव मुख्य भूमिका में हैं, जबकि शिखा पांडेय नायिका की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म की कास्ट में श्रेया पारेख, अतुल तिवारी, मोना शर्मा, प्राची बंसल, सुजीत अस्थाना, प्रशांत मोहिते और ‘ना तेलुगोडु’ फेम सूफिया तनवीर सहित अन्य कलाकार शामिल हैं।
‘ओए चिल मार’ 25 सितंबर को देशभर के सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय


