राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 स्पेशल बच्चों के छह विद्यालयों ने लिया भाग, दिव्यांग बच्चों को पुरस्कार देकर किया गया प्रोत्साहित
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दिव्यांग मार्गदर्शन ट्रस्ट, जमशेदपुर के तत्वावधान में टीन प्लेट स्टेडियम में इंटर स्कूल चैंपियनशिप – PWD (Persons with Disabilities) का आयोजन किया गया। एक दिवसीय प्रतियोगिता में जमशेदपुर के छह विद्यालयों के 87 दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन मुख्य अतिथि जिला खेल सह पर्यटन पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम रूपा रानी तिर्की ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी पवन कुमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अवतार सिंह, NAB के चेयरपर्सन अतुल रंजन सिन्हा, लायंस क्लब जमशेदपुर की चेयरपर्सन पूर्वी घोष एवं शिक्षाविद डॉ. किशोर ओझा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने स्पेशल बच्चों को पुरस्कार एवं उपहार देकर सम्मानित किया

राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 स्पेशल बच्चों के छह विद्यालयों ने लिया भाग, दिव्यांग बच्चों को पुरस्कार देकर किया गया प्रोत्साहित

जमशेदपुर- राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दिव्यांग मार्गदर्शन ट्रस्ट, जमशेदपुर के तत्वावधान में टीन प्लेट स्टेडियम में इंटर स्कूल चैंपियनशिप – PWD (Persons with Disabilities) का आयोजन किया गया। एक दिवसीय प्रतियोगिता में जमशेदपुर के छह विद्यालयों के 87 दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन मुख्य अतिथि जिला खेल सह पर्यटन पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम रूपा रानी तिर्की ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी पवन कुमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अवतार सिंह, NAB के चेयरपर्सन अतुल रंजन सिन्हा, लायंस क्लब जमशेदपुर की चेयरपर्सन पूर्वी घोष एवं शिक्षाविद डॉ. किशोर ओझा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने स्पेशल बच्चों को पुरस्कार एवं उपहार देकर सम्मानित किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर (पूरब) की अध्यक्षा संचिता दे, पूर्व अध्यक्षा रीमा खन्ना, ISO विनीता, PP विनीता झा एवं एडिटर रश्मि नारायण ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान विशेष बच्चों के प्रशिक्षकों, आयोजकों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर टेल्को स्थित *आशा किरण स्कूल* ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों में खेल के प्रति रुचि, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और समावेशी भावना को बढ़ावा देना था।
मुख्य अतिथियों ने कहा कि दिव्यांग बच्चे किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। खेल उनके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है। समाज को मिलकर उन्हें निरंतर अवसर देना चाहिए।
इस आयोजन में दिव्यांग मार्गदर्शन ट्रस्ट तथा Cerebral Palsy Sports Federation of India (CPSFI) का सहयोग रहा। कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट, लायंस क्लब सहित कई सामाजिक संस्थाओं ने सहयोग दिया।
आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष जगन्नाथ बेहरा महासचिव राजकुमार सिंह, NAB के प्राचार्य प्रितपाल सिंह अध्यक्ष धीरज कुमार शर्मा, प्रशिक्षिका स्नेहलता, प्रशिक्षक संतोष कुमार सिंह, गोपाल राव, रीता अपर्णा, पॉल इब्राहिम डॉ. श्याम कुमार शर्मा सहित अन्य का विशेष योगदान रहा
अंत में अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक जगन्नाथ बड़ा ने प्रतिभागी खिलाड़ियों विद्यालयों , अभिभावकों, प्रशिक्षकों , शिक्षक शिक्षिकाओं एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता का संचालन उदघोषक डॉक्टर श्याम कुमार शर्मा ने किया।




