भारत स्काउट एंड गाइड के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक अमर बाउरी से की मुलाकात
जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार के नेतृत्व में भारत स्काउट एंड गाइड, पूर्वी सिंहभूम के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आज जमशेदपुर आगमन पर चंदनकियारी के माननीय पूर्व विधायक, झारखंड के पूर्व मंत्री सह भारत स्काउट एंड गाइड झारखंड के पूर्व सभापति श्री अमर बाउरी से औपचारिक मुलाकात की

भारत स्काउट एंड गाइड के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक अमर बाउरी से की मुलाकात

जमशेदपुर- जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार के नेतृत्व में भारत स्काउट एंड गाइड, पूर्वी सिंहभूम के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आज जमशेदपुर आगमन पर चंदनकियारी के माननीय पूर्व विधायक, झारखंड के पूर्व मंत्री सह भारत स्काउट एंड गाइड झारखंड के पूर्व सभापति अमर बाउरी से औपचारिक मुलाकात की
बैठक में जिला एवं राज्य स्तर की संगठनात्मक गतिविधियों और समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। माननीय पूर्व विधायक ने सभी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और समस्याओं के शीघ्र समाधान, आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा पूर्वी सिंहभूम सहित पूरे झारखंड में स्काउटिंग को और मजबूत बनाने हेतु आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने राज्य और जिले में स्काउटिंग के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर भारत स्काउट एंड गाइड झारखंड राज्य के पूर्व उपसभापति कुलवंत सिंह बंटी भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने अमर बाउरी एवं कुलवंत सिंह बंटी का पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया।
प्रतिनिधिमंडल में जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार, जिला आयुक्त कब्स विंग डॉ. श्याम कुमार शर्मा, जिला सहायक आयुक्त स्काउट विंग मानस रंजन पात्र एवं जिला सहायक आयुक्त रोवर विंग रविंद्र कुमार उपस्थित थे।




