Uncategorized

हिमालया स्टील मिल सर्विसेस प्रा. लि. के सीएसआर अभियान रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा आयोजित नेत्र शिविर के ऑपरेशन सत्र में 34 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया गया

ऑपरेशन सत्र के दौरान राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, रेड क्रॉस सोसाईटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, सक्रिय सदस्य राकेश मिश्र, किशन अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित थें। शिविर को सफल बनाने में राजेश मोहन प्रसाद, आशीष कुमार, अशोक घोषाल, प्रकाशभानु महतो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। सोमवार 24 अगस्त को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच के पश्चात दवा, चश्मा व आंखों की देखभाल की जानकारी प्रदान कर विदा किया जायेगा

जमशेदपुर- हिमालया स्टील मिल सर्विसेस प्रा. लि. के सीएसआर अभियान रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा आयोजित नेत्र शिविर के ऑपरेशन सत्र में 34 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया गया।

ऑपरेशन सत्र के दौरान राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, रेड क्रॉस सोसाईटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, सक्रिय सदस्य राकेश मिश्र, किशन अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित थें। शिविर को सफल बनाने में राजेश मोहन प्रसाद, आशीष कुमार, अशोक घोषाल, प्रकाशभानु महतो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। सोमवार 24 अगस्त को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच के पश्चात दवा, चश्मा व आंखों की देखभाल की जानकारी प्रदान कर विदा किया जायेगा।

उपरोक्त जानकारी प्रदान करते हुए रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाईटी का 824वां नेत्र शिविर 29 अगस्त से 31 अगस्त तक भारत सरकार के उपक्रम यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सीएसआर अभियान से आयोजित किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!